बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी MLC अजय सिंह के बीच भिड़त, बीच सड़क एक दूसरे से उलझे

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी MLC अजय सिंह के बीच भिड़त, बीच सड़क एक दूसरे से उलझे

डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के दौरान लखीसराय में खूब ड्रामा हुआ। नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और आरजेडी के एलएलसी अजय सिंह के बीच लखीसराय के नदियावां में खूब तू-तू, मै-मै हुआ। विजय सिन्हा ने आरजेडी समर्थकों पर पथराव और गोबर फेंकने का आरोप लगाया यहीं नहीं उन्होंने अजय सिंह पर दारू पीने तक का आरोप लगा दिया।

बिहार के सारण में CPM उम्मीदवार पर हमला, दरभंगा में जनसुराज के प्रत्याशी धरने पर बैठे
विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि उन्हें नदियावां में आरजेडी समर्थकों द्वारा वोट देने से रोके जाने की सूचना मिली। इसके बाद विजय सिन्हा वहां पहुंचे तो आरजेडी समर्थक उग्र हो गए। विजय सिन्हा गाड़ी से उतरकर लोगों से बात करने की कोशिश कर रहे थे तभी गोबर फेंका गया और उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। सुरक्षाकर्मी उप मुख्यमंत्री को गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान आरजेडी के विधानपार्षद अजय सिंह वहां पहुंच गए और कैमरे के सामने दोनों नेताओं में बहस होने लगी। कैमरे के सामने दोनों ने एक दूसरे पर खूब वार किया। विजय सिन्हा ने जहां शराब पीने का आरोप लगाया तो अजय सिंह ने इसे चुनाव में हार की झुनझुलाहट बताया।

 

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शराब और GST घोटाले के आरोपी कर रहे थे डांस पार्टी, वीडियो हुआ वायरल तो जेलर-जमादार हुए सस्पेंड
एमएलसी अजय सिंह पर लगया शराब पीने का आरोप
विजय कुमार सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने आरोपों से इनकार किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को काबू में किया और मतदान प्रक्रिया को दोबारा सामान्य कराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।  विजय सिन्हा का आरोप है कि राजद के गुंडे लोगों को डराकर वोट डालने से रोक रहे हैं। उनके काफिले पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं।उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 404 और 405 पर अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को धमकाकर भगा दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now