घाटशिला उपचुनाव हो गया इमोशनल, भीड़ के सामने रोने लगीं रामदास सोरेन की पत्नी…कल्पना ने महिलाओं से कर दी ये अपील

घाटशिला:  विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में मामला इमोशनल होता नजर आ रहा है । जेएमएम विधायक और स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की मौजूदगी दिवगंत रामदास सोरेन की पत्नी मंच पर ही रोने लगी । उन्होंने मंच से अपने बेटे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने की भावनात्मक अपील कर दी । पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमणि को रोता देख कल्पना सोरेन ने ढांढस बंधाया  ।

जेएमएम के लिए घाटशिला उपचुनाव में विजय हासिल करना बड़ी चुनौती और नाक की लड़ाई बन चुकी है । इसीलिए स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने भी अपने समर्थकों के सामने भावनात्मक अपील कर दी । कल्पना सोरेन ने दिवंगत विधायक रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि “एक महिला के लिए अपने पति को खो देना संसार के उजड़ जाने जैसा होता है। मां के सिंदूर का मिटना, साकम और सांखा-पोला का टूटना – यह दर्द एक महिला ही सबसे ज्यादा समझ सकती है।”

See also  बंगाल में वोटर लिस्ट में दनादन जोड़े जा रहे हैं नए मतदाताओं के नाम, 9 गुना तक हुआ इजाफा

कल्पना सोरेन ने कहा कि “जब किसी महिला के साथ त्रासदी होती है, तो सबसे पहले हमारी महिला शक्ति ही उसके आँसू पोंछने का काम करती है। आज हमें मिलकर सोमेश सोरेन को मजबूत करना है, ताकि रामदास दा का अधूरा सपना पूरा हो सके।”

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एक तरफ बीजेपी ने एक बार फिर चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है तो सोमेश सोरेन जेएमएम के प्रत्याशी हैं । कल्पना सोरेन से पहले हेमंत सोरेन भी घाटशिला में दो-दो रैलियां कर चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now