लालू-तेजस्वी ने पूर्व विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला, बिहार चुनाव के बीच लिया बड़ा एक्शन

लालू-तेजस्वी ने पूर्व विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला, बिहार चुनाव के बीच लिया बड़ा एक्शन

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान छठ महापर्व के बाद तेज हो गया है। इसी बीच आरजेडी ने विधायक फतेह बहादुर समेत 9 नेताओं को छह वर्षों के लिए दल की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं, दरभंगा के चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का जोरदार हमला
निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व विधायक पप्पू खां एवं रियाजुल हक राजू भी शामिल हैं। ये तीनों दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रदेश महासचिव आमोद कुमार मंडल, प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की महासचिव जिप्सा आनंद, क्रियाशील सदस्य विरेंद्र कुमार शर्मा एवं राजीव रंजन ऊर्फ पिंकू को भी निष्कासित किया गया है। मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई अनुशासनहीनता एवं दल विरोधी आचरण के आधार पर हुई है।

बिहार में मोंथा चक्रवात का असर, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 21 जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी
NDA नेताओं के पास न कोई विजन नहीं: RJD
दूसरी ओर, राजद ने कहा है कि पिछले 20 वर्षों की एनडीए की नकारात्मक राजनीति के कारण बिहार बर्बाद हो गया है। महागठबंधन द्वारा जारी ”तेजस्वी प्रण” पर एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया उनके मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है। एनडीए के पास बिहार के लिए कोई विजन नहीं है।RJD के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने अपने विजन और मिशन को ”तेजस्वी प्रण” के रूप में सार्वजनिक किया है। यह संकल्प पत्र दलों और दिलों का प्रण है। एक-एक घोषणा दिल से लिया हुआ प्रण है। अपने हर प्रण को प्राण झोंक कर भी पूरा करने का दृढ़ संकल्प है। घोषणाओं को लागू करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार है।

- Advertisement -
LD-advertisement

8th Pay Commission: मोदी कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी…जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी ?
उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए की ओर से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनहित में जो घोषणाएं की हैं, वह आम जनजीवन से इतना जुड़ा हुआ है कि अब सबकी जुबान पर है। हर घर एक सरकारी नौकरी, पुरानी पेंशन स्कीम, संविदा राज की पूर्ण समाप्ति, संविदाकर्मियों को स्थाई नौकरी, हर अनुमंडल में एक महिला डिग्री कालेज आदि ऐसे वायदे हैं जो बिहार के नवनिर्माण में मदद करेंगे।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now