सैफ एथलेटिक्स चैंनियनशिप रांची में आज से, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

सैफ एथलेटिक्स चैंनियनशिप रांची में आज से, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

रांचीः चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 की मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह से तैयार है। मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में तीन दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम 6 बजे करेंगे। 26 अक्टूबर तक चलनेवाली इस चैंपिनयशिप में भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव के 206 एथलीट अपना जौहर दिखायेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में 37 स्पर्धाओं में कुल 111 पदक दांव पर होंगे।

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली याचिका खारिज, झारखंड हाईकोर्ट ने रिकार्ड समय में सुनाया फैसला
उद्घाटन के बाद पहले दिन की स्पधाएं शाम 7.30 बजे से शुरू होंगी। पहले दिन रात 10.30 बजे तक 11 इवेंट होंगे। इसमें 100 मीटर मेंस, 100 मीटर वीमेंस, ट्रिपल जंप मेंस और विमेंस, शॉट पुल मेंस व वीमेंस, 5000 मी. मेंस व वीमेंस,  मिक्सड रिले आदि हैं। दूसरे दिन शाम 7 बजे से रात 8.40 बजे तक और अंतिम दिन मुकाबला शाम 7 बजे से रात 10.45 बजे तक चलेगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और यूट्यूब पर होगा। दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की गई है।

See also  गलती से लगा बैक गियर...पहली मंजिल से गिरी कार, बाल-बाल बची जान; वायरल VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now