छठ से पहले हेमंत सोरेन देंगे महिलाओं को तोहफा, मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएगी दो महीने राशि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2025

मंईयां योजना की लाभुकों को रोजगार के लिए 20 हजार का लोन, महिला दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना का कर सकते हैं शुभारंभ

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को छठ महापर्व से पहले बड़ा तोहफा देने वाले है। राज्य में र्मइंयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के खाते में दो महीने की किस्त एक साथ आने वाली है। जिन महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें इस महीने दो किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा। यानी प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में 5,000 की राशि भेजी जाएगी।

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के खिलाफ शिकायत, टेंडर शर्तो को बदलने की ACB से जांच कराने की मांग
मिली जानकारी के अनुसार, पिछली किस्त से वंचित सभी महिलाओं को 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ दी जाएंगी। इससे महिलाओं को योजना का पूरा लाभ और त्योहारों से पहले दोहरी राहत मिलेगी। वहीं, जिन महिलाओं को पिछली किस्त पहले ही मिल चुकी है, उन्हें नियमित 2,500 की 15वीं किस्त दी जा रही है।

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी समेत गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, प्रिंस खान के साथ मिलकर ड्रोन से पाकिस्तान से मंगाते है हथियार
12 जिलों में भेजी गई 15वीं किस्त
जानकारी के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त की राशि झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिले शामिल हैं।इन जिलों में लाभुकों के आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पहले पूरा हो चुका था, इसलिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया गया है। बाकी जिलों की महिलाओं को 20 से 25 अक्टूबर के बीच राशि भेजी जाएगी।सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर उनका हक मिले, ताकि वे त्योहारों के दौरान आर्थिक रूप से सशक्त महसूस कर सकें।

See also  बिहार में 2000 सांपों को बचाने वाले जय सहनी को कोबरा ने काटा, जानिये कैसे हुई दर्दनाक मौत

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के खिलाफ शिकायत, टेंडर शर्तो को बदलने की ACB से जांच कराने की मांग
ऐसे करें अपने भुगतान का स्टेटस चेक
– मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
– आवेदन संख्या या आधार संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
– आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन में जाएं।
– अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें”पर क्लिक करें।
– ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी भुगतान स्थिति और आवेदन विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now