रांची में दीपावली की रात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद का खूनी अंजाम

बिहार के औरंगाबाद में बैंक के अंदर मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने रिकवरी एजेंट को मारी गोली

रांचीः राजधानी रांची में दीपावली की रात एक पूर्व अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाना पुलिस, हत्याकांड में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ पूजा के बाद आंदोलन करने का एलान
रात 1.30 बजे की घटना
जानकारी के मुताबिक, रांची के बेड़ो स्थित मुड़ामु गांव में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव में पूर्व अपराधी सोमा उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को दीपावली की रात लगभग 1:30 पर अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के अखाड़ा में दीपावली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दौरान सोमा उरांव का एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों में कहासुनी होती रही। इसी क्रम में कुछ देर बाद सोमा उरांव को गोली मार दी गई। गोली लगने की वजह से सोमा की मौत हो गई। गांव के अखाड़ा में गोली चलने की वजह से अफरातफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीण वहां से भाग खड़े हुए, इसी बात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया।

See also  राज्य में बनेंगे 100 स्मार्ट विलेज, वन अंब्रेला की नीति के तहत होगा विकास-कृषि मंत्री

झामुमो-राजद के बीच कड़वाहट का असर! झारखंड पुलिस ने RJD उम्मीदवार को किया अरेस्ट, 21 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
कई बार जेल जा चुका था सोमा
ग्रामीणों ने बताया कि सोमा आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान था। उस पर कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज थे। वह हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था। हाल के दिनों में वह गांव में ही निवास कर रहा था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। हत्यारे की पहचान हो चुकी है, उसके ठिकानों पर पुलिस के द्वारा रेड की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now