Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, पार्टी ने जारी नहीं की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, नामांकन की समय सीमा हुई खत्म

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, पार्टी ने जारी नहीं की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, नामांकन की समय सीमा हुई खत्म

Prashant Singh
October 20, 2025 3:39 PM
By
Prashant Singh
8 months ago
Share
हेमंत का मिशन असमः आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन करने JMM के 4 बड़े नेता जाएंगे असम
SHARE

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की। सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख थी लेकिन जेएमएम ने अपने उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की। इसका मतलब, झारखंड की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जेएमएम का एक भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
इससे पहले पार्टी की ओर से केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 18 अक्टूबर को प्रेस कांफ्रेंस कर 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। जमुई, चकाई, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और कटोरिया सीट पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया था लेकिन दो दिन बाद यानी 20 अक्टूबर नामांकन के अंतिम दिन तक उम्मीदवारों की कोई सूची पार्टी की ओर से जारी नहीं किया गया।

इंडिया गठबंधन से अलग हुई JMM, बिहार विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, हेमंत-कल्पना करेंगे प्रचार
सुप्रियो भट्टाचार्य ने 18 अक्टूबर को प्रेस कांफ्रेंस कर आरजेडी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला था। उन्होंने धोखा देने से कड़े शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2019 में आरजेडी के एकमात्र विधायक होने के बाद भी हेमंत सोरेन ने उनके चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता को कैबिनेट में शामिल किया था, यही नहीं उन्हे मुख्यमंत्री के मंच पर भी पूरे सम्मान के साथ जगह दी गई। 2024 में भी आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों को कैबिनेट में जगह दी। सुप्रियो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। बार-बार धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहीं नहीं सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा की जाएगी।

See also  विनय चौबे के खिलाफ IAS अधिकारी अमित कुमार ने दी गवाही, 164 के तहत दिया बयान

नामांकन खत्म होने से पहले RJD ने जारी की 143 सीटों पर उम्मीदवरों की लिस्ट, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव
जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहते थे कि उनकी पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाए। जेएमएम के राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प लिया गया और झारखंड के बाहर अन्य राज्यों में राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ विधानसभा का चुनाव भी लड़ने का फैसला लिया गया। इसी सोच के साथ हेमंत सोरेन पटना में हुए राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भी मुलाकात की। माना ये जा रहा है था कि आरजेडी और कांग्रेस अपने कोटे से जेएमएम को सीट देगी। हालांकि इस दौरान महागठबंधन की एक भी बैठक में जेएमएम को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद 7 अक्टूबर को हेमंत सोरेन के आदेश पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पटना गए और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की और 12 सीटों पर दावेदारी की। इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस की ओर से कोई पहल नहीं करने और पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जेएमएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर 6 सीटों पर उम्मीदवार देने का एलान कर दिया लेकिन 20 अक्टूबर को दूसरे चरण के नामांकन का समय खत्म होने के बाद भी जेएमएम ने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया। इससे ये बात साफ हो गई कि जेएमएम बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं दे रहा है पार्टी की ओर से इसको लेकर कोई वजह भी नहीं बताई गई है। जेएमएम के इस खामोशी ने राज्य में राजनीतिक बदलाव के कयास को हवा दे दी है।

See also  चाईबासा में कोबरा बटालियन के जवान को सांप ने काटा, सर्च ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए

अनंत सिंह को पीट कर भगाया था, सूरजभान नंबर वन डॉन,सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी- आरके सिंह का दीपावली धमाका, कहा- अपना वोट नोटा को दें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रांची में मोबाइल छीनकार भागा बदमाश, युवक ने पीछा कर पकड़ा तो जमकर हुई हाथापाई रांची में मोबाइल छीनकार भागा बदमाश, युवक ने पीछा कर पकड़ा तो जमकर हुई हाथापाई
Next Article JMM को चुनावी साल में 21 करोड़ चंदा, माइनिंग कंपनी वेदांता का सबसे बड़ा दानदाता हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?