आज धनतेरस पर किस समय खरीदें सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान? क्या है पूजन का मुहूर्त, सब जानें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2025

dhanteras

Dhanteras shopping muhurat 18 October 2025 Today: धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि, धन की देवी मां लक्ष्मी और धन देवता भगवान कुबेर को समर्पित है।

मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई चीजों को खरीदना शुभ होता है, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। यूं तो धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है, लेकिन कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में की जाने वाली खरीदारी का अक्षय फल मिलता है। जानें आज धनतेरस के शुभ मुहूर्त।

5 हजार ले लो और चलो; देहरादून में नर्स से की गंदी बात, स्टाफ ने मिलकर पीट दिया, VIDEO

धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025, को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 04 मिनट की है।

See also  झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन आज, 100 स्टेशनों को जाम करने की तैयारी

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025: धनतेरस पर खरीदारी के लिए प्रदोष काल व वृषभ काल का समय अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस समय सोना-चांदी की खरीदारी करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। धनतेरस पर प्रदोष काल शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक रहेगा, जबकि वृषभ काल शाम 07:16 बजे से रात 09:11 बजे तक रहेगा।

पटाखों का इतिहास… कैसे चीन से पूरी दुनिया में आतिशबाजी हुई लोकप्रिय

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2025: धनतेरस पर अभिजित मुहूर्त के साथ अमृत काल व विजय मुहूर्त भी मिल रहे हैं। आप इन मुहूर्त में सोना-चांदी, वाहन समेत अन्य चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। यहां धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त-

अमृत काल- 08:50 ए एम से 10:33 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:00 पी एम से 02:46 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 05:48 पी एम से 06:14 पी एम

See also  चिराग की 'मां' ने पशुपति पारस की पत्नी सहित 5 लोगों पर किया केस, कपड़े और जेवरात घर से बाहर फेंकने का आरोप

सायाह्न सन्ध्या 05:48 पी एम से 07:04 पी एम

धनतेरस पर सिटीवाइज देखें खरीदारी के मुहूर्त 2025:

07:46 पी एम से 08:38 पी एम – पुणे

07:16 पी एम से 08:20 पी एम – नई दिल्ली

07:28 पी एम से 08:15 पी एम – चेन्नई

07:24 पी एम से 08:26 पी एम – जयपुर

07:29 पी एम से 08:20 पी एम – हैदराबाद

07:17 पी एम से 08:20 पी एम – गुरुग्राम

07:14 पी एम से 08:20 पी एम – चंडीगढ़

06:41 पी एम से 07:38 पी एम – कोलकाता

07:49 पी एम से 08:41 पी एम – मुंबई

07:39 पी एम से 08:25 पी एम – बेंगलूरु

07:44 पी एम से 08:41 पी एम – अहमदाबाद

07:15 पी एम से 08:19 पी एम – नोएडा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

See also  जैक नहीं लेगा कक्षा आठ, नौ और ग्यारह की परीक्षा; OMR शीट के साथ लिखित होगा एग्जाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now