Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | भारतीय रेल के डीआरयूसीसी मेंबर राज रुद्रा ने रेलवे प्रशासन से कहा- नई ट्रेनों का मार्ग विस्तार करे,सुरक्षा-सुविधा और ट्रेन विस्तार पर हुई चर्चा

भारतीय रेल के डीआरयूसीसी मेंबर राज रुद्रा ने रेलवे प्रशासन से कहा- नई ट्रेनों का मार्ग विस्तार करे,सुरक्षा-सुविधा और ट्रेन विस्तार पर हुई चर्चा

Prashant Singh
October 17, 2025 8:10 PM
By
Prashant Singh
8 months ago
Share
भारतीय रेल के डीआरयूसीसी मेंबर राज रुद्रा ने रेलवे प्रशासन से कहा- नई ट्रेनों का मार्ग विस्तार करे,सुरक्षा-सुविधा और ट्रेन विस्तार पर हुई चर्चा
SHARE

लोहरदगा : साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची डिवीजन की बैठक में लोहरदगा रेल खंड में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भारतीय रेल के डीआरयूसीसी सदस्य राज कुमार सिंह रुद्रा ने रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और रेल विकास पर मांगें रखी। इस दौरान राज कुमार सिंह रुद्रा ने सासाराम–रांची वाया लोहरदगा ट्रेन में चेयर कार की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि रांची–नई दिल्ली गरीब रथ (12877) को लोहरदगा होकर चलाने, रांची–वाराणसी बंदे भारत (20887) ट्रेन को सप्ताह में दो दिन लोहरदगा होकर चलाने और टाटा–पटना बंदे भारत (21893) ट्रेन को वाया रांची–लोहरदगा–डाल्टनगंज चलाने की मांग रखी। उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, महिलाओं की सुरक्षा, रेलवे स्टेशन का विकास और ट्रेनों के मार्ग विस्तार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रुद्रा ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया कि लोहरदगा से रांची के बीच चलने वाली ट्रेनों में असामाजिक तत्वों का दबदबा बढ़ रहा है। कई बार ऐसे असामाजिक तत्व ट्रेन की बोगियों में जबरन सीटों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस पर सुझाव दिया गया कि आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी को हरेक फेरे में तैनात किया जाए ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इधर, मंडल रेल प्रबंधक केएन सिंह ने बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं को संज्ञान में लिया और कहा कि जहां आवश्यक होगा, नीति के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा लोहरदगा रूट पर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा जारी रहेगी।

See also  रांची के DRM ने किया लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, रेलवे अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

WhatsApp Image 2025 10 17 at 19.33.59 3769e0e3

लोहरदगा स्टेशन का कायाकल्प और पार्किंग का आधुनिकीकरण
रेल विकास की बैठक में लोहरदगा स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि लोहरदगा स्टेशन पर 2220 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से 30 वर्गमीटर का स्थान आरक्षित रहेगा। साथ ही पूरे स्टेशन परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल से घेरने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। बैठक में रूद्रा ने लोहरदगा से रांची के बीच आने वाले सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए तीन आरओ युक्त पेयजल सिस्टम लगाने की मांग की। लोहरदगा स्टेशन पर विशेष रूप से पांच स्थानों पर आरओ जल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में कहा गया कि आकाशी और इरगांव स्टेशनों पर यात्रियों की तुलना में प्लेटफॉर्म क्षेत्र बहुत छोटा है, जिससे यात्रियों को कठिनाई होती है। जिसपर रेल प्रशासन ने बताया कि दोनों स्टेशनों को हाल्ट ग्रेड-2 श्रेणी में रखा गया है, जहां न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के अनुसार छायादार पेड़ों की व्यवस्था की सिफारिश की जाती है। फिर भी यात्रियों की सुविधा के लिए आकाशी में 8 मीटर और इरगांव में कुल 24 मीटर शेड उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह, भोक्ता बगीचा हाल्ट में प्लेटफॉर्म और शेड की स्थिति को लेकर भी शिकायत की गई। रेलवे ने जानकारी दी कि यह स्टेशन हाल्ट ग्रेड-3 के अंतर्गत आता है, जहां एक 16 मीटर का प्लेटफॉर्म शेड पहले से उपलब्ध है और प्लेटफॉर्म को सीमेंट कंक्रीट से मजबूत किया गया है। आकाशी स्टेशन से पचगांई फाटक तक 800 मीटर रेलवे मार्ग के जर्जर होने की शिकायत पर रेलवे प्रशासन ने कहा कि इस पथ की समीक्षा कर जल्द दुरुस्ती का कार्य कराया जाएगा

See also  लोहरदगा में लूट की योजना बनाते तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Dharti Aba Tribal Film Festival concludes: A pledge to elevate tribal voices on the global stage धरती आबा ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का समापन: वैश्विक मंच पर आदिवासी आवाज़ों को बुलंद करने का संकल्प
Next Article mukesh sahni tejashwi बिहार में 15 सीटों पर लड़ेगी VIP, मुकेश सहनी आज पर्चा भरेंगे; राजद से राज्यसभा का भी ऑफर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.21.27 PM 1

लोहरदगा के कुडू फोरलेन परियोजना को लेकर राहुल सिंह के नाम से मांगी गई लेवी,निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी, प्राथमिकी दर्ज

2 days ago
lohardaga plane

VIDEO:लोहरदगा के भंडरा में जमीन के काफी करीब से गुजरा चार्टर्ड प्लेन, पेड़ और मोबाइल टावर के पास से गुजरने पर दहशत में आये लोग

2 days ago
पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार का पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

लोहरदगा के सेन्हा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

1 week ago
WhatsApp Image 2026 05 30 at 15.36.29

लोहरदगा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

1 week ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?