मैडम धुलवाती हैं अंडर गारमेंट! रात में पति आकर है रहते… झारखंड के इस कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओंं ने लगाए गंभीर आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2025

gumla kasturaba school

गुमला : शिक्षिका अपने अंडरगारमेंट स्कूल की बच्चियों से धुलवाती हैं । झारखंड के गरीब घरों की बच्चियों के साथ सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में किस तरह का सलूक किया जाता है ये सुन कर ही शिक्षा विभाग और इसके अधिकारियों पर से भरोसा उठ जाएगा।  गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अपने शिक्षिकाओं पर कई गंभीर आरोप लिखित रूप में लगाए हैं।

शिक्षिका की करतूत की शिकायत

छात्राओं से सबसे पहले यह शिकायत नवागढ़ पंचायत की मुखिया किरण बिलुंग को दी गई। मुखिया ने इसे उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के पास भेजा, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी के आदेश पर शिक्षा विभाग की टीम जांच के लिए विद्यालय पहुंची। उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी कविता खलखो, एपीओ शुभकामना प्रसाद, बीपीओ दिलदार सिंह, बीपीओ अभिजीत सेन गुप्ता और मुखिया किरण बिलुंग ने बुधवार को विद्यालय का दौरा किया। टीम ने छात्राओं से गहन बातचीत की और उनके आरोपों को दर्ज किया।

See also  मन की बात में पीएम मोदी ने सुनाई झारखंड के गुमला की प्रेरक कहानी, माओवाद से मत्स्य क्रांति तक का सफर

अंडरगारमेंट धुलवाती हैं मैडम

छात्राओं ने बताया कि विद्यालय की एक शिक्षिका उनसे अपने अंडर गारमेंट धुलवाती हैं। इसके अलावा, उक्त शिक्षिका का पति रात के समय में छात्रावास में रहकर परिसर में मौजूद रहता है, लेकिन उसके आने-जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षिकाएं उन्हें जंगल में बांस की कोपलें तोड़ने के लिए भेजती हैं और कई तरह के निजी काम कराती हैं।

राशन-पानी घर ले जाती हैं टीचर

छात्राओं ने जांच टीम को यह भी बताया कि उन्हें उचित गुणवत्ता का खाना नहीं दिया जाता और खाद्य सामग्री शिक्षिकाओं द्वारा अपने घर ले जाई जाती है। विद्यालय परिसर में एक रसोइया द्वारा दुकान भी चलाया जाता है। इसके अलावा, छात्राओं के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

जांच जारी, कार्रवाई तय

जांच के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीईओ कविता खलखो ने कहा कि छात्राओं की लिखित शिकायत गंभीर है और मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषी शिक्षिकाओं के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

See also  पति था झाड़-फूंक के चक्कर में, पत्नी ने मना किया तो पीट-पीट कर हत्या कर दी : अब बिन मां के रहेगी चार साल की मासूम बच्ची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now