Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने दिया सांसद पद से इस्तीफा, टिकट बंटवारे से हैं नाराज; नीतीश कुमार को चिट्ठी में लिखी बड़ी बात…

भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने दिया सांसद पद से इस्तीफा, टिकट बंटवारे से हैं नाराज; नीतीश कुमार को चिट्ठी में लिखी बड़ी बात…

Prashant Singh
October 14, 2025 12:09 PM
By
Prashant Singh
8 months ago
Share
ajay kumar mandal jdu
SHARE

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और भागलपुर से लोकसभा सांसद अजय कुमार मंडल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को दो पन्नों का विस्तृत पत्र लिखकर सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति मांगी है।

a9d644b0 0e88 4199 a017 aa429a72d691 1

अजय कुमार मंडल ने अपने पत्र में कहा है कि वे पिछले 20–25 वर्षों से भागलपुर क्षेत्र में जनता की सेवा कर रहे हैं और जदयू को अपने परिवार की तरह समझते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने लिखा कि हाल के दिनों में पार्टी के अंदर ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो संगठन और उसके भविष्य के लिए “शुभ संकेत नहीं” हैं।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद उनसे कोई सलाह नहीं ली जा रही है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने कभी संगठन के लिए कार्य नहीं किया, उन्हें टिकट दिए जा रहे हैं, जबकि जिला अध्यक्ष और स्थानीय नेतृत्व की राय को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है।

See also  हेमंत सोरेन ने रच दिया इतिहास, कैबिनेट में इस तरह सामाजिक न्याय को मिल गया 'इंसाफ'...

नीतीश कुमार सीट बंटवारे से नाराज, मंत्री की सीटिंग सीट चिराग को देने पर बिफरे, 9 सीटों को किया रिजेक्ट

पढ़िए अजय मंडल की पूरी चिट्ठी

सेवा में,
श्री नीतीश कुमार जी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता दल (यू0)
सह – माननीय मुख्यमंत्री,
बिहार, पटना।

विषय :- सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति हेतु।

महोदय,
सादर प्रणाम,

आपके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से मैं विगत लगभग 20–25 वर्षों से भागलपुर क्षेत्र में विधायक एवं सांसद के रूप में जनता की सेवा करता आ रहा हूँ। इस दौरान मैंने राजनीतिक जीवन में मैंने जनता दल (यू0) को अपने परिवार की तरह समझते हुए इसके संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसामान्य को जोड़ने का कार्य किया है। भागलपुर एवं नवगछिया जिले के जिला स्तर, प्रखंड और पंचायतों के साथ मिलकर हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहा हूँ।

परंतु विगत कुछ माह से संगठन में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

See also  हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, 24 फरवरी से होगा विधानसभा का बजट सत्र

विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद मुझसे कोई सलाह या राय नहीं ली जा रही है। जिन व्यक्तियों ने कभी संगठन के लिए कार्य नहीं किया, उन्हें टिकट देने की बात सामने आ रही है, जबकि जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय नेतृत्व की राय को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है।

महोदय, जब मैं 2019 में सांसद बना था उस समय पूरे बिहार में विधानसभा उपचुनाव जनता दल (यू0) जीतने में चौथी पर था तथा उस पूरे बिहार में केवल मेरे ही सीट में मेरे नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव जीत सुनिश्चित हुआ था। यह जनता दल (यू0) के प्रति मेरी निष्ठा और जनता के विश्वास का प्रतीक है।

आज जब पार्टी के कुछ लोग मेरे ही लोकसभा क्षेत्र में टिकट बंटवारे का काम कर रहे हैं और संगठन की अनदेखी कर रहे हैं, तब यह स्थिति अत्यंत दुखद है।

मुझे आपसे मिलने का मौका नहीं दिया जा रहा है, न ही मेरी राय को सुना जा रहा है। ऐसे में मेरे लिए यह समझना कठिन हो रहा है कि जब संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व की राय का कोई महत्व नहीं रह गया है, तो मैं अपने आत्मसम्मान और पार्टी के भविष्य की चिंता करते हुए सांसद पद पर बने रहने का क्या औचित्य है।

See also  चौकीदार बहाली के नाम पर की जा रही हैं पैसे की डिमांड, रांची DC ऑफिस के नाम पर किया जा रहा है फोन

मेरा उद्देश्य किसी प्रकार की नाराजगी या विरोध नहीं है, बल्कि पार्टी और आपके नेतृत्व के भविष्य में किसी भ्रम का न रह जाना है। अगर इसी तरह समर्पित व निष्ठावान लोगों को प्राथमिकता से वंचित किया जाता रहा तो पार्टी को आनेवाले समय में और कठिन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए, आत्मसम्मान और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूँ कि मुझे अपने सांसद पद से त्यागपत्र देने की अनुमति प्रदान करें।

सादर,
भवदीय,
(अजय कुमार मंडल)
अजय कुमार मंडल

c3284c08 fea7 45aa a2d4 efc3fdfdbd93 4162df9c 16e1 4dfb ad19 0b6502b68668

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article A major blow to Nitish Kumar, JDU MP Ajay Mandal resigns नीतीश कुमार को बड़ा झटका, JDU सांसद अजय मंडल ने इस्तीफा देने की धमकी दी
Next Article नीतीश कैबिनेट में 31 एजेंडों पर लगी मुहर, 15 साल बाद बढ़ी छात्रवृत्ति की राशि नीतीश कुमार सीट बंटवारे से नाराज, मंत्री की सीटिंग सीट चिराग को देने पर बिफरे, 9 सीटों को किया रिजेक्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?