तीसरी शादी के चक्कर में नशेड़ी पति की क्रूरता; पत्नी को जिंदा जलाया, ससुराल वाले फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2025

Nalanda-News

नालंदाः इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चुल्हन बिगहा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी और नशेड़ी पति विकास कुमार ने कथित तौर पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को घर में जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित पति तीसरी शादी करने की फिराक में था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मृतका के पिता, हिलसा थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी संजय गोप ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दामाद विकास कुमार ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और फिर फोन काट दिया।

Jharkhand के मंत्री इरफान अंसारी के बेटे पर ऐक्शन, चलती कार के सनरूफ पर खड़ा होना भारी पड़ा

जब उन्होंने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में गांव के अन्य लोगों से जानकारी लेने पर बताया गया कि मामूली रूप से जली है और ठीक है। देर रात होने के कारण सुबह जब पिता और भाई (पिंटू कुमार) घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बेटी का शव कमरे में जली हुई और नग्न अवस्था में पड़ा है।

See also  नेताओं के निजी जीवन पर टिप्पणी करने से बचें, चुनाव आयोग की सख्ती; AI वीडियो पर निगरानी

मृतका के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि विकास कुमार नशे का आदी है और वह पहले से ही एक शादीशुदा था। इसके बावजूद, वह तीसरी शादी करने की तैयारी में था।

उन्होंने बताया कि शादी के समय तिलक में 12 लाख रुपये नकद, एक अपाची बाइक, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान दिए गए थे। विकास कुमार झूले का कारोबार करता है और उसकी अच्छी खेती-बाड़ी भी है।

लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या

मृतका के पिता ने यह भी बताया कि शादी के बाद सुनीता के दो बच्चे हुए, लेकिन दोनों की तुरंत ही मौत हो गई थी। दशहरे के पांच दिन पहले ही विकास कुमार खाने-पीने की दिक्कत का बहाना बनाकर सुनीता को ससुराल से ले गया था।

घटना की सूचना मिलने पर इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल पांडे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह महिला की जलाकर की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है।

See also  चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर

घटना के बाद से ही मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। दो साल पूर्व ही इन दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्य संकलन के लिए घर को सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। स्वजन से आवेदन मिलने के बाद आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड के 68 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी दाल और चीनी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now