18 साल के दामाद पर फिदा हुई सास, शादी करने जा रहे थे कि बेटी ने.. फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2025

saas-damad love-story

Saas Damad Love Story: आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानी रिश्तों की सारी हदें तोड़ दीं। यहां एक सास को अपने ही 18 साल के दामाद से प्यार हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन जैसे ही शादी के मंडप में दामाद सास के गले में मंगलसूत्र डालने गया, तभी वहां बेटी पहुंच गई। जो कुछ उसने देखा, वह किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

बेटी ने सास और पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने मिलकर उस पर ही जानलेवा हमला कर दिया। शुक्र है कि गांववालों ने समय रहते लड़की को बचा लिया और अस्पताल पहुंचाया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

OMG… युवक ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लहंगा पहन तैयार होकर पहुंचा बाजार

यह मामला तिरुपति के केबीवीपुरम मंडल के एक गांव का है। यहां 40 वर्षीय विधवा महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ रहती थी। करीब पांच महीने पहले उसने अपनी बेटी की शादी 18 साल के युवक से कराई थी। शादी के बाद बेटी और उसका पति अक्सर सास के घर आते-जाते रहते थे। इसी दौरान सास और दामाद के बीच एक अजीब रिश्ता पनपने लगा। दोनों छिपकर मिलने लगे और एक-दूसरे के करीब आ गए।

See also  किस-किस को आ रहा पीरियड, छात्राओं के उतरवाए कपड़े; विद्या के मंदिर में गंदी हरकत

कुछ महीनों में ही सास और दामाद का रिश्ता इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने शादी करने की ठान ली। गांव में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे थे। जैसे ही सास के गले में दामाद ने मंगलसूत्र डालने की कोशिश की, तभी उसकी असली पत्नी यानी लड़की वहां पहुंच गई। अपनी आंखों के सामने यह नजारा देखकर वो बेकाबू हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज, नकद रुपए बांटने का आरोप

अपनी करतूत छिपाने के लिए सास और दामाद दोनों ने मिलकर लड़की पर हमला कर दिया। घायल बेटी की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और सास-दामाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल लड़की का इलाज जारी है और दोनों आरोपी जेल में हैं।

इस पूरी घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसी शर्मनाक वारदात कभी नहीं देखी। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों कब से इस रिश्ते में थे और किन हालातों में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

See also  लातेहार में रेलवे लाइन सर्वे करने गए टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में ग्राम प्रधान समेत दो घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

सेना भूमि घोटाले में निलंबित IAS छवि रंजन को बड़ी राहत, 28 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now