- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

CSK नहीं अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS Dhoni? वायरल हो रही फोटो ने मचाई खलबली

ms-dhoni-ipl

MS Dhoni In Mumbai Indians : क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) के दिवाने बहुत हैं। उनकी हर गतिविध पर उनके फैंस की नजर रहती है। धोनी भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट का भी काफी बड़ा नाम है। एमएस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। CSK के लिए धोनी के फैंस की दीवानगी भी खूब है। लेकिन अब माही की एक फोटो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

एमएस धोनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई इंडियंस के नाम की जर्सी पहनकर नजर आ रहे हैं। धोनी की इस फोटो से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धोनी आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई की सबसे बड़ी राइवल मुंबई के लिए खेलेंगे।

सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में रीतलाल यादव सहित 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

See also  BIT पटना में बड़े सितारों की चमक के साथ टेक्नोलॉजी और टैलेंट का महासंगम — टेक्निका 2026

मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे MS Dhoni?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एमएस धोनी के नाम से जाना जाता है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से ही धोनी इस टीम के साथ जुड़े हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। वहीं चेन्नई के फैंस अपने फेवरेट प्लेयर को मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखकर शॉक हैं।

धोनी के फैंस को लगा झटका

एमएस धोनी को MI की जर्सी में देखकर सीएसके के फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। चेन्नई के फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या आईपीएल 2026 में एमएस धोनी CSK की जगह MI की तरफ से खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के फैंस धोनी को MI की जर्सी में देखकर खुश हैं।

हजारीबाग भूमि घोटाला की आरोपी CO अलका कुमारी बनी सरकारी गवाह, ACB ने चतरा से किया था गिरफ्तार

See also  'कभी धोखा नहीं दिया' धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-'मुझे आत्महत्या...'

एक यूजर ने लिखा है कि धोनी के मुंबई में आने पर वो एक और आईपीएल ट्रॉफी जीत सकते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम भी अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। आईपीएल में सबसे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के पास ही सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now