बोकारो के गोमिया में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, होटल मालिकों को दी गई चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

बोकारो के गोमिया में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, होटल मालिकों को दी गई चेतावनी

बोकारोः गोमिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन होटल पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार, इन होटल में देह व्यापार के संचालन की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी।

लातेहार के टोरी रेलवे साइडिंग पर चली गोली, अज्ञात अपराधियों की फायरिंग में मजदूर घायल
इस पर सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार और आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल महतो समेत महिला पुलिस के साथ होटल में पहुंचे और निरीक्षण किया।हालांकि, इस दौरान एक भी संदिग्ध नहीं पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिकों से इस संबंध में पूछताछ की और उन्हें चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियां पाई गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रांची जा रही बस कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
छापेमारी में फिलहाल कोई अवैध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस ने होटल मालिकों को साफ-साफ हिदायत दी कि वह अपने प्रतिष्ठान में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधियों की अनुमति न दें।इससे पहले भी गोमिया के कई होटल में इस तरह की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की जा चुकी है। पिछले मामलों में बोकारो के तत्कालीन डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा भी गोमिया के एक होटल में कार्रवाई के लिए पहुंचे थे।

See also  Jharkhand में विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की 24 जून को होगी बड़ी बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now