- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राजामौली संग अनबन की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों डिलीट की RRR से जुड़ी पोस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2022

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज़ के बाद अफवाहें चल रही थीं कि आलिया को फिल्म के लिए कम स्क्रीन टाइमिंग दी गई, इस वजह से वह निर्देशक और टीम से नाराज़ हैं। इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आरआरआर से जुड़े कुछ पोस्ट हटा दिए थे।

अब, इन अफवाहों का खंडन करते हुए आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से स्टोरी के माध्यम से अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, “मैं ईमानदारी से सभी से अनुरोध करता हूं कि इंस्टाग्राम ग्रिड पर नजर आ रही जैसी किसी चीज के आधार पर धारणा न बनाएं। मैं हमेशा अपने प्रोफाइल ग्रिड से पुराने वीडियो पोस्ट को इधर-उधर करती रहती हूं क्योंकि मुझे उनका सिस्सेमेटिक ढ़ंग से दिखाई देना अच्छा लगता है।”

See also  Bigg-Boss-19 पर पड़ा मुंबई की बारिश का असर, शूटिंग रोकी गई, मीडिया को घर की झलक दिखाने का प्रोग्राम कैंसिल

अपनी पोस्ट में आलिया ने लिखा, “आरआरआर की दुनिया का हिस्सा होने के लिए मैं आभारी हूं। मुझे सीता का किरदार निभाना पसंद था, मुझे राजामौली सर की तरफ से डायरेक्ट किया जाना पसंद था, मुझे तारक और चरण के साथ काम करना पसंद था- मुझे इस फिल्म में अपने अनुभव के बारे में हर एक चीज पसंद थी।”

उसने यह भी कहा कि वह इसे स्पष्ट करने की जहमत उठा रही है क्योंकि टीम ने आरआरआर इस कदर अंजाम देने के लिए सालों का प्रयास और ऊर्जा लगाई है।

बता दें आरआरआर ने अपनी रिलीज के 6 दिनों में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। फिल्म ने अपने छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करने में कामयाबी हासिल की। आरआरआर ने उत्तरी अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर (लगभग 75 करोड़ रुपये) अमरीकी डालर से अधिक की कमाई की और अब पांचवें स्थान पर है। जल्द ही, फिल्म के उत्तरी अमेरिका में पीके, दंगल और पद्मावत के कलेक्शन को पार करने की उम्मीद है।

See also  एआर रहमान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, डिहाइड्रेशन की वजह से कराया गया था एडमिट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now