Rain Alert: बिहार-बंगाल सहित 12 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा, पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2025

रांची में 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश और ठनके का येलो अलर्ट, अगले हफ्ते मानसून में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद

IMD Weather News 4 October: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 21 सेमी या उससे अधिक वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में लगातार भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल में 4 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बने रहने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक 30–40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 3 IPS और 51 DSP का हुआ तबादला

IMD ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, 5 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों, जैसे कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ-साथ बादल गरजने की संभावना है। 6 अक्टूबर को उत्तर भारत में बहुत भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

See also  लड़कियों के छोटे और टाइट कपड़े पर सवाल, उज्जैन के गणेश मंदिर में लगे पोस्टर पर मचा बवाल

मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 7 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में यह स्थिति 8 अक्टूबर तक बनी रह सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 9 अक्टूबर तक रुक-रुककर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो यहां तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Bihar में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now