बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार, 2500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे नीतीश कुमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2025

nitish kumar

बिहार की 25 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आज यानी तीन अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये आने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला रोजगार योजना के तहत कुल 2500 करोड़ की राशि को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे पटना के 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें सीएम नीतीश के अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे।

यह दूसरा मौका है जब नीतीश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। इससे पहले 26 सितंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के खाते में कुल 7500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए थे।

See also  झारखंड सरकार की शिकायत लेकर हाई कोर्ट गई ईडी, कहा- दोषी अफसरों पर ऐक्शन नहीं लिया

जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का हुआ पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार

नीतीश सरकार यह योजना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लेकर आई है। अगस्त महीने के अंत में सीएम नीतीश ने हर घर की एक महिला सदस्य को रोजगार शुरू करने के लिए 10000 रुपये देने का ऐलान किया था। फिर सितंबर महीने में यह योजना शुरू भी हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में इसके लिए आवेदन किया है।

महिला रोजगार योजना से जुड़ने के लिए जीविका समूह का सदस्य होना अनिवार्य है। इस कारण बड़ी संख्या में महिलाएं अब जीविका दीदी योजना से भी जुड़ रही हैं। शहरों में जीविका समूह से जुड़ने के 10 लाख नए आवेदन अलग से आ चुके हैं।

वहीं, महिला रोजगार योजना का रजिस्ट्रेशन फिलहाल चालू है। सरकार के अनुसार, इस योजना के पैसे लाभार्थियों को चरणवार मिलते रहेंगे। नीतीश सरकार ने दिसंबर महीने तक पैसे ट्रांसफर करने की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। इस महीने 3 अक्टूबर के बाद 6 और 17 अक्टूबर को भी 10-10 हजार रुपये भेजने का कार्यक्रम तय किया गया है।

See also  मुरादाबाद में होने वाले दामाद ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा! नाबालिग साली को लेकर 'फुर्र'

विजयदशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now