बिहार के कुख्यात सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल में हत्या, गैंगवार में मर्डर की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

बिहार के कुख्यात सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल में हत्या, गैंगवार में मर्डर की आशंका

डेस्कः बिहार के कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने हावड़ा स्थित संध्या बाजार में गोली मारी। अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली सुरेश चौधरी के गर्दन और सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अविनाश कुमार के मुख्य सचिव बनने से बिहार के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, बड़े भाई अमिताभ ठाकुर रहें है UP के कड़क IPS अधिकारी
सुरेश चौधरी बिहार के गोपालगंज स्थित काकड़कुंड गांव का रहने वाला है। सुरेश चौधरी ट्रिपल मर्डर और मुखिया हत्याकांड सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मामलों का आरोपी है। पुलिस सुरेश चौधरी के हत्या की जांच गैंगवार के एंगल से कर रही है, हत्या के पीछे बालू माफिया के संलिप्तता की जांच की जा रही है।

अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने 204 माइनिंग चालान से ढोया 1294 ट्रिप बालू, ED की जांच में हुआ खुलासा

See also  पहचान नहीं हो इसलिए जला दिया चेहरा, पटना में महिला की लाश मिलने से सनसनी

कुख्यात सुरेश चौधरी की हत्या पर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि ”सुरेश चौधरी की हत्या पुरानी रंजिश या आपसी गैंगवार का नतीजा हो सकती है। चूंकि अपराधी बिहार का था और उसकी हत्या पश्चिम बंगाल में हुई है, इसलिए गोपालगंज पुलिस ने हावड़ा पुलिस से संपर्क साधा है और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now