जज उत्तम आनंद की मौत का मामला, वाट्सअप इंडिया के वकील ने सहयोग का दिलासा भरोसा

रांची। धनबाद के दिवंगत अपर जिला जज उत्तम आनंद की मौत मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान वाट्सअप की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल अदालत में उपस्थित हुए। कपिल सिब्बल ने अपने मुवक्किल की ओर से बहस करते हुए अदालत से कहा कि वाट्सअप से अदालत जो भी सहयोग चाहती है, वह कंपनी करने को तैयार है।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीट में हुई सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर वाट्सअप के पास चैट का डेटा मौजूद है, तो उसे मुहैया कराने में कोई आपत्ति नहीं है। सीबीआई की ओर से एएसजीआई प्रशांत पल्लव और उनके सहयोगी पार्थ जालान अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए। मामले में अगली सुनवाई की तिथि एक सप्ताह के बाद की निर्धारित की गयी है।
गौरतलब है कि धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद 28 जुलाई 2021 की सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक में निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक के निकट एक ऑटो की टक्कर में उनकी मौत हो गयी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था, बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गयी और हाईकोर्ट द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

See also  हाईकोर्ट सातवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से किया इनकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now