पिता ने खाई से नीचे फेंक दिया बेटा, मां बनाती रही वीडियो, कहा- मैं एक अच्छा बाप…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

worst-father-2025-09

डेस्कः सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लुएंसर पिता की हरकत ने हंगामा मचा दिया है। गैरेट जी, जिसे ‘द बकेट लिस्ट फैमिली’ के नाम से जाना जाता है, ने अपने 7 साल के बेटे कैली को कोलोराडो की लेक पॉवेल में एक ऊंची खाई से फेंक दिया। इसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जहां से ये वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही चाइल्ड सेफ्टी और पैरेंटिंग पर बहस छिड़ गई है। गैरेट ने दावा किया कि यह बेटे को ‘डर का सामना करना सिखाने’ के लिए था, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे खतरनाक और ट्रॉमा पैदा करने वाला बताया। मां जेसिका ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और गैरेट ने सारा काम किया। इस वीडियो को लेकर शुरू हुए विवाद पर पिता ने सफाई देते हुए कहा कि वो एक एक अच्छा बाप है।

पहले गोद में बिठाया, फिर हवा में उछालकर किया KISS… गरबा के दौरान कपल का Video वायरल

See also  बम्पर टच होने पर ऑडी वाले पत्रकार का वहशीपन , कैब ड्राइवर को उठाकर जमीन पर पटका; VIDEO

इंस्टाग्राम पर है मशहूर

गैरेट जी और उसका परिवार हवाई से है और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे ट्रैवल और एडवेंचर कंटेंट बनाते हैं। वायरल हुए वीडियो में गैरेट बेटे कैली को खाई के किनारे ले जाते हैं जहां नीचे पानी की गहराई है। कैली कूदना चाहता है लेकिन डर जाता है। तभी गैरेट उसके पीछे आया।

अगले ही पल उसने अचानक बेटे को गोद में उठाकर नीचे फेंक दिया। कैली सुरक्षित पानी में गिरता है और मुस्कुराता नजर आया। वीडियो के कैप्शन में गैरेट ने लिखा, ‘यह पैरेंटिंग एडवाइस नहीं है। हर बच्चे के लिए अलग होता है। सेफ रहें!’

दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

लोगों ने जताया आक्रोश

एक पिता द्वारा ऐसा किया जाना हर किसी को हैरान कर गया। हालांकि, गैरेट ने सफाई देते हुए कहा, ‘सुरक्षा हमारी प्राथमिकता थी। हमने ऐसी ऊंचाई चुनी जहां कैली सेफ रहे। सबसे बड़ा खतरा था अगर वह हिचकिचाता और खाई के किनारे गिर जाता। इसलिए मैंने उसे फेंका ताकि दूर जाकर गिरे।’

See also  पाकिस्तानी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, रोते-बिलखते बताया कैसा है हाल; VIDEO

आगे उसने जोड़ा, ‘अगर कोई सिर्फ यह वीडियो देखे तो लगेगा कि पिता बच्चे पर जोर डाल रहा है। लेकिन हमारे जर्नी को फॉलो करने वाले जानते हैं कि हम कितने सतर्क पैरेंट्स हैं।’ गैरेट ने नेगेटिव कमेंट्स पर कहा, ‘यह मुझे दुखी करता है कि कुछ लोगों को ऐसे पैरेंट्स नहीं मिले जो उन्हें नई चीजें ट्राई करने को प्रोत्साहित करते हैं।’ उनके तीन बच्चे हैं और परिवार एडवेंचर को फैमिली बॉन्डिंग मानता है।

सूर्यकुमार यादव ने बताया एशिया कप फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, बोले- PAK का स्कोर 113/1 था और…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now