पहले गोद में बिठाया, फिर हवा में उछालकर किया KISS… गरबा के दौरान कपल का Video वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

vadodara-couple-kissed-each-other-during-garaba

डेस्कः वडोदरा के प्रसिद्ध यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कपल खुलेआम किस कर रहा है। वीडियो 26 सितंबर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है और लोग कपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद कपल ने मांगी माफी

जानकारी के मुताबिक जिस कपल का खुलेआम किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ वह NRI है। वीडियो को लेकर अटलादरा पुलिस थाने में कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए अपील की गई थी। जिसके बाद कपल अटलादरा पुलिस थाने पहुंचा और गरबा ग्राउंड में की गई अशोभनीय हरकत को लेकर लिखित में माफी मांगी। वहीं, माफी मांगने के दूसरे दिन ही कपल वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गया।

See also  ‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, केरल सोशल मीडिया चीफ का इस्तीफा

दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

कपल नवरात्रि के दौरान वडोदरा में स्थित अपने पिता के घर मांजलपुर आया हुआ था। महिला जो कि ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका है, जबकि उसका पति स्कूल संचालक है। कपल की शादी 16 साल पहले हुई थी। जिनकी दो संतान भी हैं। इस हरकत के लिए कपल ने थाने पहुंचकर माफी मांगी और कहा कि हमसे गलती हुई है। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

कपल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने जताई नाराजगी

एनआरआई कपल द्वारा माफी मांगे जाने के बाद किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाही नहीं होने पर भी लोगों का गुस्सा फूट गया। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि 26 सितंबर के दिन वडोदरा के यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड में NRI कपल ने किस करते हुए एक वीडियो बनाया था, जो की वायरल हुआ था।

See also  बिना शादी सेक्स और शराब पीने पर तालिबानी सजा, इंडोनेशिया में प्रेमी जोड़े को मारे 140 कोड़े

गरबा माता की आराधना और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लोगों का गुस्सा कपल के खिलाफ फूट गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब कपल एक-दूसरे को किस कर रहा होता है तो उस समय आसपास में लोगों की मौजूदगी भी थी।

सूर्यकुमार यादव ने बताया एशिया कप फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, बोले- PAK का स्कोर 113/1 था और…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now