जमशेदपुरः घाटशिला में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। 4000 से ज्यादा नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। चुनाव को लेकर 10 सीआरपीएफ कंपनी का प्रस्ताव भेजा गया है।जमशेदपुर लोकसभा के अंतर्गत घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।
JMM विधायक दशरथ गगरई पर चुनाव में गलत शपथपत्र देने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिये जांच के आदेश
आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मंत्री रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है जिसे लेकर उपचुनाव कराया जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान घाटशिला में उपचुनाव होने का अनुमान है। पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि1 जुलाई से मतदाता पुननिरीक्षण का काम शुरू किया गया था जिसके तहत कई नये मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए तथा जांच के बाद वर्तमान में 4456 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं।
गुमला के महिंद्रा शोरूम पर ACB का छापा, विनय सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज
पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाता से कम
नए मतदाता के नाम जोड़ने के बाद अब घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 255823 हो गई है जिसमें 124899 पुरुष मतदाता और 130921 महिला मतदाता हैं जबकि थर्ड जेंडर वाले मतदाताओं की संख्या 3 है।उन्होंने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुछ चिन्हित मतदान केंद्र की खास निगरानी की जा रही है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चूंकि घाटशिला का कुछ इलाका नक्सल प्रभावित रहा है, वर्तमान में नक्सली से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुरानी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ चिन्हित मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षा के साथ करवाने के लिए 10 CRPF कंपनी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।



