IND vs SL सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? एशिया कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2025

Emirates-Asia-Cup-Cricket-1

IND vs SL Super Over: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 सुपर-4 का अपना आखिरी मैच भी जीत लिया। हालांकि पिछली 5 जीत की तुलना में इस बार भारतीय खिलाड़ियों को खूब मेहनत करनी पड़ी। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 202 रन बोर्ड पर लगाए थे, हालांकि पथुम निसांका के शतक के दम पर श्रीलंका टीम भी इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही मगर वह इसे पार नहीं कर पाई। इस तरह एशिया कप के इतिहास का पहला सुपर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। आईए एक नजर IND vs SL सुपर ओवर के रोमांच पर डालते हैं।

श्रीलंका सुपर ओवर-

भारत के लिए सुपर-4 में बॉलिंग सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की। श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी करने कुसल परेरा और दासुन शनाका आए। श्रीलंका का यह फैसला काफी अटपटा लगा। शनाका का आना तो ठीक था क्योंकि उन्होंने आखिरी ओवर में मैच टाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी, मगर निसांका जिन्होंने शतक जड़ टीम को इस विशाल स्कोर के करीब पहुंचाया वो क्यों बाहर बैठे?

See also  झारखंड में बिजली कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो करेंगे ब्लैकआउट; जानिए वजह

पहली गेंद- अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर कुसल मेंडिस को आउट किया। अर्शदीप ने चालाकी दिखाते हुए गेंद को ऑफ स्टंप के काफी बाहर वाइड लाइन के करीब डाला। इस गेंद पर स्लाइज करने के प्रयास में मेंडिस गेंद को हवा में मार बैठे और स्वीपर कवर की दिशा में मौजूद रिंकू सिंह ने आसान सा कैच पकड़ लिया। (0/1)

दूसरी गेंद- श्रीलंकाई फैंस को एक और झटका तब लगा जब कुसल मेंडिस के आउट होने के बाद पथुम निसांका नहीं बल्कि कामिंदू मेंडिस बल्लेबाजी करने आए। खैर कामिंदू को यहां सिर्फ स्ट्राइक शनाका को देनी थी, मगर इसके लिए भी उन्होंने रिस्क लेते हुए स्कूब शॉट खेला जिसे वह कनेक्ट नहीं कर पाए। हालांकि दोनों खिलाड़ी एक रन दौड़ने में कामयाब रहे। (1/1)

तीसरी गेंद- इस गेंद पर अर्शदीप सिंह की क्लास देखने को मिली। शनाका से दूर गेंद डालते हुए उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज को बीट किया। गेंद वाइड लाइन के जस्ट अंदर थी। इस गेंद की हर किसी ने सराहना की क्योंकि दबाव की स्थिति में ऐसी गेंदबाजी करना काफी मुश्किल होता है। (1/1)

See also  Ranchi के होटल में ED की बड़ी कार्रवाईः RJD नेता के करीबी बड़े बालू कारोबारी को किया गिरफ्तार

चौथी गेंद- एक बार फिर ऐसा करने में अर्शदीप सिंह चूक गए और इस बार गेंद वाइड लाइन के बाहर गई। अंपायर ने इसे वाइड बॉल करार दिया। (2/1)

चौथी गेंद- अर्शदीप सिंह शनाका को एक बार फिर चकमा देने में कामयाब रहे। गेंद सीधा विकेट कीपर संजू सैमसन के हाथों में गई। शनाका रन के लिए दौड़े, मगर कामिंदू स्ट्राइकर एंड पर रनआउ हो गए। सैमसन ने तीर की तरह सीधा निशाना लगाया। हालांकि यहां भरपूर ड्रामा देखने को मिला। अर्शदीप सिंह की अपील के बाद अंपायर ने शनाका को कॉट बिहाइंड दिया, जिस पर एतराज जताते हुए शनाका ने DRS का इस्तेमाल हुआ और रनआउट अमान्य हो गया। DRS में पाया गया कि शनाका के बैट पर बॉल नहीं लगी है और वह नॉट आउट है। भारतीय खिलाड़ियों को भी इस नियम का नहीं पता था और कुछ देर अंपायर से बहस चली। (2/1)

पांचवीं गेंद- शनाका हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में थर्डमैन की दिशा में आउट हो गए। इस बार कैच जितेश शर्मा ने पकड़ा। (2/2)

See also  रांची से तीन पाकिस्तानी बच्चों को भेजा गया दिल्ली, नानी के घर आये थे छुट्टी मनाने

श्रीलंकाई पारी 5वीं गेंद पर ही समाप्त हो गई क्योंकि सुपर ओवर में सिर्फ 3 ही बल्लेबाजों को मौका मिलता है और 2 के आउट होते ही पारी समाप्त हो जाती है। इस तरह भारत को जीत के लिए 3 रनों का टारगेट मिला।

भारत सुपर ओवर-

भारत के लिए बैटिंग करने कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल आए। सूर्यकुमार यादव ने स्ट्राइक ली। श्रीलंका ने वानिंदु हसरंगा ने ओवर डाला।

पहली गेंद- वानिंदु हसरंगा की पहली गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए सूर्यकुमार यादव ने गैप खोजा और शुभमन गिल के साथ पहली ही गेंद पर तीन रन दौड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। (3/0)

इसे भी पढ़ेंः

पटना PMCH में सर्जरी के समय ऑपरेशन थियेटर की छत गिरी, डॉक्टर के पैर में लगी चोट, नर्स बाल-बाल बची

पूर्व विधायक गुलाब यादव को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दी जमानत

जमीन घोटाला के आरोपी कमलेश कुमार को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग में दी जमानत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now