सोनम वांगचुक पर लेह हिंसा को लेकर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने NGO का विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस कैंसिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

सोनम वांगचुक पर लेह हिंसा को लेकर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने NGO का विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस कैंसिल

डेस्कः गृह मंत्रालय ने स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह संस्था जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़ी है. रद्द करने का कारण FCRA नियमों के कई उल्लंघन बताए गए हैं ।

शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ में गलत इमेज दिखाने का आरोप
SECMOL को सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए विदेशी योगदान प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किया गया था। 20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया गया और 10 सितंबर को अनुस्मारक भेजा गया। संस्था ने 19 सितंबर को जवाब दिया।

अमेरिका के व्हाइट हाउस में बाइडेन की बेज्जती, डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति की फोटो की जगह लगवाई ऑटोपेन की तस्वीर
SECMOL को सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए विदेशी योगदान प्राप्त करने की अनुमति थी। संस्था को रजिस्ट्रिशेन सर्टिफिकेट नंबर 152710012R जारी किया गया था। इसके तहत विदेशी डोनेशन को स्वीकार करना वैध था।

See also  लड़के ने विदेशी मॉडल बनकर 700 लड़कियों को फंसाया, दोस्ती करने के बाद प्राइवेट तस्वीरों के सहारे करता था ब्लैकमेल

सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहा प्रदर्शन हुआ हिंसक, लेह-लद्दाख में आंदोलनकारियों ने BJP दफ्तर को फूंका
गृह मंत्रालय ने NGO को भेजा था नोटिस
गृह मंत्रालय ने पाया कि संस्था ने FCRA और संबंधित नियमों का कई बार उल्लंघन किया गया। इसके चलते मंत्रालय ने 20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया,जिसमें संस्था से पूछा गया कि क्यों उसका FCRA लाइसेंस रद्द नहीं किया जाना चाहिए। 10 सितंबर को इस नोटिस की याद दिलाई गई। SECMOL ने 19 सितंबर को अपना जवाब पेश किया।

रांची के दुर्गा पंडाल की थीम इटली के वेटिकन सिटी पर, चर्च के तर्ज पर दुर्गा पंडाल की झांकी को लेकर विवाद, VHP ने जताई आपत्ति
गृह मंत्रालय ने जवाब की जांच के बाद पाया कि संस्था ने FCRA की कई धारा उल्लंघनों को अंजाम दिया, जिनमें:
1. FCRA खाते में स्थानीय धनराशि का जमा होना –FY 2020-21 में तीन व्यक्तियों द्वारा जमा की गई 54,600 रुपये को गलती से FCRA खाते में डाला गया।
2. विदेशी दान का सही तरीके से विवरण न देना – FY 2021-22 में सोनम वांगचुक से 3.35 लाख रुपये का योगदान FCRA खाते में सही तरीके से नहीं दिखाया गया।
3. FCRA नियमों का अन्य उल्लंघन – संस्था ने विदेशी दान प्राप्त करने के बाद भी उचित लेखा विवरण पेश नहीं किया।
इन उल्लंघनों के आधार पर गृह मंत्रालय ने SECMOL का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया। मंत्रालय का कहना है कि संस्था के ये कदम FCRA के नियमानुसार सही नहीं हैं और यह विदेशी योगदान का दुरुपयोग है।

See also  3 Idiots Film का लीड रोल फुंसुख वांगडू Sonam Wangchuk से प्रेरित नहीं था, Aamir Khan का दावा

G1sdTkzXoAADksdG1sdX0pXIAAel1FG1sdqcCW0AAqdry

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now