पूर्व सांसद सोम मरांडी की तबीयत अचानक बिगड़ी, निधन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2022

 

प्रदेश भाजपा ने जताया शोक
रांची। राजमहल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद औरजनजाति समाज के कद्दावर नेता सोम मरांडी का बुधवार को अचानक निधन हो गया। बताया गया है सोम मरांडी को इलाज के लिए रांची के रिम्स लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोम मरांडी के निधन की खबर मिलते हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे और उनके परिवार को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
सोम मरांडी के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि स्व सोम मरांडी सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे। दीपक प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान उनके परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करें।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सोम मरांडी के निधन से मन व्यथित है। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चला जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति केलिय प्रार्थना की।
सोम मरांडी के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय सहित प्रदेश भाजपा के नेतागण शामिल है।

See also  दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे टाटा स्टील के CEO और MD टीवी नरेंद्रन, हेमंत और कल्पना से की मुलाकात

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now