प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधनः कहा-GST रिफॉर्म्स से सबका मुंह मीठा होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2025

नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। अपने 19 मिनट के संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म्स के फायदे गिनाए और लोगों को स्वदेशी सामान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों को कल से शुरू होने वाले नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर अपना संबोधन शुरू किया।

तेजस्वी यादव और मुकेश रोशन पर FIR दर्ज, PM मोदी की मां को RJD की सभा में अपशब्द कहने का मामला
उन्होंने कहा, ‘इस जीएसटी रिफॉर्म्स से हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय, मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा। त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं देश को जीएसटी रिफॉर्म्स की बधाई देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई गति देंगे। कारोबार को भी बूस्टर डोज मिलेगा। नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश के हर राज्य को विकास की दौड़ में विकास का साथी बनाएंगे।’पीएम मोदी ने कहा- हमने सभी राज्यों से बात की. सभी की शंका का समाधान किया। सबको साथ लेकर GST रिफॉर्म हम कर पाए। ये केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयास का नतीजा था हम GST रिफॉर्म ला पाए।

“तेजस्वी की कुर्सी पर कब्जा चाहते हैं संजय यादव”, रोहिणी आचार्य के समर्थन में उतरे तेजप्रताप

See also  जेल में हेमंत सोरेन के 60 दिन पूरे, अब ईडी करेगी चार्जशीट दायर, 31 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

पीएम मोदी ने कहा कि GST रिफॉर्म्स नेक्स्ट जनरेशन का रिफॉर्म है। देश की जरूरत के हिसाब से हमने रिफार्म किया है। ये सुधार भारत के विकास की कहानी को गति देंगे, व्यापार को आसान बनाएंगे, निवेश को अधिक आकर्षक बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में समान भागीदार बनाएंगे। हम नागरिक देवो भवः के जिस मंत्र से आगे बढ़ रहे हैं उसकी साफ़ झलक इन जीएसटी रिफार्म में दिख रही है। विकसित भारत के लक्ष्य पर पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ना होगा।

पटना हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, पवन कुमार बजंथरी ने संभाला पद

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा- GST सुधारों का यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में एक बड़ा कदम है। जीएसटी सुधार से देश के सभी वर्गों को फायदा होने जा रहा है। पहले की टैक्स प्रणाली में तरह तरह के टैक्स लगते थे, उससे देश के आम नागरिक का नुकसान होता था। हमने जनहित में देशहित में जीएसटी को अमल में लाया. अब देश दर्जनों टैक्स के जाल से मुक्त हो गया है। अब वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हो गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में किए गए सुधारों पर कहा कि से 99 फीसदी चीजें अब 5 फीसदी जीएसटी के दायरे में आ गई है।मध्यम वर्ग के जीवनी में इससे बदलाव आया है। अब ग़रीब को डबल बोनांजा मिल रहा है।पूरे देश के लिए एक जैसी टैक्स व्यवस्था होगी। जीएसटी कम होने से सपने पूरे करने में आसानी होगी।हमारे कारोबारी भाई-बहन टैक्स के जाल में उलझे हुए थे. मुझे MSME से जुड़े कारोबारियों से बहुत उम्मीदें हैं।हमारे लघु उद्योग जो बनाएं वो दुनिया में सबसे बेहतर हों।

See also  बर्थ डे पार्टी नशे वाला पिज्जा खिलाकर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दानिश को किया गिरफ्तार

दुर्गा पूजा के मौके पर सुधा ने कम किये दूध और पनीर की कीमत, घी-बटर भी मिलेगा सस्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे देश की स्वतंत्रता को स्वदेशी के मंत्र ने ताकत दी, वैसे ही आज देश की समृद्धि को भी स्वदेशी से ही शक्ति मिलेगी।आज हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी में कई विदेशी चीजें जुड़ गई हैं।हमें पता तक नहीं है कि हमारे जेब में कंघी विदेशी है या देसी। हमें इनसे मुक्ति पाना होगी और वही सामान खरीदना होगा जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत और हमारे बेटों-बेटियों का पसीना लगा हो।पीएम मोदी ने नागरिकों से अपील की कि हर घर और हर दुकान को स्वदेशी का प्रतीक बनाना चाहिए। गर्व से कहो – मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं, यह हर भारतीय का मिजाज़ बनना चाहिए।जब ऐसा होगा, भारत तेजी से विकसित होगा। इस बचत उत्सव से घर बनाना, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना, स्कूटर या कार लेना और यात्रा करना सब आसान और सस्ता हो जाएगा।जीएसटी कम होने से माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को भी डबल फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स की बोझ कम होगा। यही देश की समृद्धि का आधार हैं।

See also  22 जुलाई से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, पेश होंगे कई बड़े विधेयक

 

सीवान के चर्चित खान ब्रदर्स में रईस खान हुआ गिरफ्तार, चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ने की हो रही थी तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में अब तक 11 बार देश के नाम संबोधन किया है। देश की बड़ी घटनाओं, फैसलों या आपात परिस्थितियों से जुड़े रहे हैं। (21 सितंबर 2025 के संबोधन को छोड़कर)

8 नवंबर 2016 – नोटबंदी की घोषणा
27 मार्च 2019 – मिशन शक्ति (एंटी-सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण)
24 मार्च 2020 – कोविड-19 लॉकडाउन की घोषणा
14 अप्रैल 2020 – कोविड लॉकडाउन विस्तार
12 मई 2020 – आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज
30 जून 2020 – अनलॉक 2.0 के दिशा-निर्देश
20 अक्टूबर 2020 – कोविड संबंधित नीतियां
7 जून 2021 – वैक्सीनेशन ड्राइव की प्रगति
19 नवम्बर 2021 – तीन कृषि कानूनों की वापसी
8 अगस्त 2019 – अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बयान
12 मई 2025 – ऑपरेशन सिंदूर (जानकारी आतंकवाद पर कार्रवाई के संबंध में)

इसके अलावा 15 अगस्त को हर साल – लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधित करते हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now