तेजस्वी यादव और मुकेश रोशन पर FIR दर्ज, PM मोदी की मां को RJD की सभा में अपशब्द कहने का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2025

तेजस्वी यादव और मुकेश रोशन पर FIR दर्ज, PM मोदी की मां को RJD की सभा में अपशब्द कहने का मामला

पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और जनसभा के दौरान अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया।

तेजस्वी यादव की सभा में भी पीएम मोदी को मां की गाली? भाजपा विधायक ने शेयर किया वीडियो
भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत : यह मामला उस समय सामने आया जब बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान आयोजित जनसभा में तेजस्वी यादव और विधायक मुकेश रोशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे। यही नहीं, सभा में आरएसएस के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारे लगाए गए। भाजपा नेता ने इसे लोकतंत्र और समाज की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

See also  Chirag Paswan बाल बाल बचे, समस्तीपुर में लैंडिंग के दौरान मिट्टी में धंसा हेलीकाप्टर

रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया अकाउंट 8 घंटे तक रहा लॉक, अनलॉक होने के बाद पोस्ट हुआ गायब
पहले भी हो चुका है विवाद : भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने आरोप लगाया कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब महागठबंधन के नेताओं ने इस तरह की बयानबाजी की हो। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत जीवन और उनके परिवार पर टिप्पणी करना निंदनीय है और इसकी पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिहार में 2 चरणों में ही हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानें कब होगा ऐलान
भाजपा का महागठबंधन पर हमला : प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिहार भाजपा ने महागठबंधन पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब जनता से मुद्दों पर बहस नहीं कर पाते तो राजद और उसके साथी व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर उतर आते हैं। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।पार्टी ने प्रशासन से भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने पुष्टि की है कि भाजपा नेता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बयानबाजी की जांच के लिए जनसभा के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  जीविका दीदीयों सरकारी कर्मचारी का मिलेगा दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वायदा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now