DUSU Election Result :चार में से तीन सीट पर ABVP का कब्जा, आर्यन मान बने अध्यक्ष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

DUSU Election Result :चार में से तीन सीट पर ABVP का कब्जा, आर्यन मान बने अध्यक्ष

डेस्कः दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू चुनाव 2025) के नतीजे आ गए हैं। 17 राउंड की फाइनल गिनती के बाद डूसू चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर बाजी मार ली है, जबकि एक पद एनएसयूआई के खाते में आया है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद जीता है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है।

Defence Expo में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- “उद्योग लगाने की मदर फैक्ट्री HEC की हालत देखकर तकलीफ होती है”
डूसू चुनाव की मतगणना से पहले नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। गुरुवार को बेहद कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुए डूसू चुनाव में इस बार 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ। रामानुजन में 63 फीसदी तो मिरांडा हाउस में 60 फीसदी विद्यार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया। मिरांडा हाउस, हंसराज, रामजस, किरोड़ीमल, रामानुजन सहित अन्य कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। वहीं, कुछ कॉलेजों में मतदान के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प और ईवीएम खराब होने की बात भी सामने आईं।

See also  उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन हादसाः भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते ही लगी आग, मुख्य पुजारी सहित 13 झुलसे

मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा की मां सहित 5 पर FIR दर्ज, जमीन घोटाले में लखनऊ पुलिस का एक्शन
डूसू चुनाव में पहली बार हुआ ऐसा
डीयू में पहली बार ऐसा हुआ कि कैंपस और कॉलेजों की दीवारों पर किसी तरह का पोस्टर या बैनर दिखाई नहीं दिया। दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया था। कैंपस लॉ सेंटर में मतदान के लिए पहली बैरिकेडिंग पर छात्रों का आईकार्ड चेक किया जा रहा था और बाद में दूसरी बैरिकेडिंग पर फिर से जांच हो रही थी। इसके बाद मतदान परिसर में छात्रों को जाने दिया जा रहा था।

2796 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कारोबारी अनिल अंबानी का भी नाम
अध्यक्ष पद पर थे ये उम्मीदवार
आर्यन मान(डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस)
जोसलिन नंदिता चौधरी उर्फ जीतू चौधरी (डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टड़ीज)
अंजलि (डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टड़ीज)
अनुज कुमार (लॉ सेंटर-II)
दिव्यांशु सिंह यादव (कैंपस लॉ सेंटर)
राहुल कुमार (रामजस कॉलेज)
उमांशी (डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टड़ीज)
योगोश मीना (कैंपस लॉ सेंटर)
अभिषेक कुमार (सत्यवती कॉलेज)

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में शामिल होने की PMLA कोर्ट से अनुमति, 23 फरवरी से शुरू हो रहा है सत्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now