- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में आज से एक हफ्ते तक जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री व म्यूटेशन बंद

झारखंड में आज से एक हफ्ते तक जमीन, फ्लैट की रजिस्ट्री व म्यूटेशन बंद

रांचीः झारखंड लैंड रिकार्ड एप झारभूमि के सभी डेरा झारखंड स्टेट सेंटर में ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे 19 से 25 सितंबर तक झारभूमि से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। ऐसे में जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री और अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का काम बंद रहेगा। झारभूमि की वेबसाइड से सभी ऑनलाइन सेवा भी ठप रहेगा। इस दौरान न तो जमीन की लगान रसीद कटेगी और न ही ऑनलाइन म्यूटेशन होगा। आम लोग जमीन का खाता-खतियान भी ऑनलाइन नहीं निकाल सकेंगे। क्योंकि, सर्वर डाउन रहेगा।

डीजीपी अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटाया, IPS राकेश रंजन बने रांची के SSP
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी जिलों के अपर समाहर्ता, जिला अवर निबंधन को पत्र भेजकर झारभूमि सर्वर डाउन होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 25 सितंबर तक राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होने कहा है कि स्वः मोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन का नुकसान न हो, यह सुनिश्चत करें।

See also  झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने DGP अनुराग गुप्ता के सामने किया सरेंडर

युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now