बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई,रोहतास में आदेशपालक एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई,रोहतास में आदेशपालक एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डेस्कः बिहार के रोहतास में मंगलवार को निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी के अधिकारियों ने बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय के एक आदेशपाल को एक लाख 16 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आदेशपाल का नाम विनोद कुमार बताया जा रहा है। वो किसी सरकारी कार्य की पैरवी के लिए रकम ले रहा था। जिसे निगरानी टीम ने पकड़ लिया। इस सम्बंध में एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की डिटेलिंग की जा रही है।

कार्ल गर्ल बताकर बिहार के युवती की तस्वीर कर दी वायरल, युवक ने 6 लाख रुपये भी वसूले
जानकारी के मुताबिक निगरानी टीम साढ़े बारह बजे करीब अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज पहुंची, और विनोद नामक कर्मी को पता करने लगी। निगरानी ने आरोपी विनोद कुमार को कार्यालय के कमरा नंबर- 105 से गिरफ्तार कर लिया। निगरानी के छापे के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आदेशपाल की गिरफ्तारी के बाद से कर्मी भी सहमे है।

See also  Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

महिला अधिकारी नूपुर बोरा के घर विजलेंस छापेमारी में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां और गहने देख उड़ गए होश
निगरानी की टीम आरोपी आदेशपाल से पूछताछ में जुटी है। बीते कुछ महीनों से निगरानी फुल एक्शन में है। ताबड़तोड़ छापेमारी कर घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कर रही है। उसी कड़ी में बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय का आदेशपाल भी हत्थे चढ़ गया। निगरानी की टीम अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now