किशनगंजः पीएलएफआई का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी जो 2047 तक भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मंशा रखता था उसका लिंक आरजेडी विधायक से निकलने के बाद बीजेपी ने इसकी जांच की मांग कर दी है। महबूब आलम नदवी ठाकुरगंज से आरजेडी के विधायक उसद आलम के बहनोई सरफराज आलम के हलीम चौक स्थित फातमा गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को उर्दू पढ़ाता था। बिहार पुलिस ने नदवी को बेहद ही नाटकीय ढंग से हलीम चौक से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने एनआईए को इसकी सूचना दी थी। तीन दिनों तक गहन पूछताछ के बाद एनआई नदवी को अपने साथ लेकर चली गई। अब नदवी का लिंक आरजेडी विधायक के बहनोई के स्कूल से निकलने पर बीजेपी इसकी जांच की मांग कर रही है।
वहीं, शहर के फातमा गर्ल्स स्कूल में बच्चियों को पढ़ाए जाने की सूचना का खुलासा होने के बाद शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों में भी कई तरह की चर्चा है। बिना किसी जांच पड़ताल व पहचान के कैसे शिक्षक को नौकरी पर रख लिया गया था।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने राजद विधायक के बहनोई के विद्यालय में पीएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को उर्दू शिक्षक रखने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता इसीलिए बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे थे। ताकि देश विरोधी ताकतों को संरक्षण दे सके।उन्होंने कहा कि पांच माह से वो यहां रह रहा था और विद्यालय के लोगों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ बायोडाटा लेकर ही नौकरी पर रख लिया। उन्होंने कहा कि मामले में राजद विधायक सऊद आलम और उनके बहनोई की भूमिका की भी जांच की मांग गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे।
बिहार में नाबालिग के साथ दरिंदगी, पहले पिलाई जबरन शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म
किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके दल के शीर्ष नेताओं को भी मामले में जवाब देना होगा कि उनके विधायक के रिश्तेदार ने क्यों राष्ट्र विरोधी को शरण देकर रखा था। बिना किसी कागजात के बहाली करना स्कूल प्रबंधन के घालमेल को दर्शाता है। मामले की जांच हो तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में होगा SIR, चुनाव अधिकारियों की आज से शुरू होने जा रही ट्रेनिंग
राजद विधायक सऊद आलम ने कहा कि मेरे बहनोई से गलती हुई है उन्हें शिक्षक से शैक्षणिक कागजात व आवासी कागजात लेना था। बार-बार मांगने पर टालमटोल करते समय उन्हें सख्त कदम उठाना था। लेकिन उनके बहनोई काे गिरफ्तार पीएफआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से कोई पूर्व से संपर्क नहीं था।स्कूल में शिक्षक की जरूरत होगी और अच्छे पढ़ाने के कारण उसकी बहाली कर दिया होगा। हम लोग देशद्रोही कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ है। और हमारे किसी भी रिश्तेदार के तालुल्कात ऐसे लोगों से नहीं है।




