बिहार में नाबालिग के साथ दरिंदगी, पहले पिलाई जबरन शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

बिहार में नाबालिग के साथ दरिंदगी, पहले पिलाई जबरन शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

डेस्कः बिहार में अपराधियों के हौसलें बुलंद है। अपराधियों के दुस्साहस का ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आई है। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग को अपराधियों ने पहले जबरन शराब पिलाई फिर सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला अधिकारी नूपुर बोरा के घर विजलेंस छापेमारी में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां और गहने देख उड़ गए होश
पीड़ित नाबालिग की मां ने परबत्ता थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 12 सितंबर को पड़ोसी गांव के युवक ने उनकी बेटी को फोन कर घर का दरवाजा खोलने को कहा फिर उसे सड़क पर आने को कहा। जब नाबालिग ने ऐसा करने से मना किया तो बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया। नाबालिग के बाहर आने के बाद बाइक पर उसे बैठाया और बांधकर ले गए।

बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में होगा SIR, चुनाव अधिकारियों की आज से शुरू होने जा रही ट्रेनिंग
नाबालिग को लेकर युवक एक अन्य जगह पहुंचा जहां उसके साथी भी मौजूद थे। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को शराब और दवाई जबरन पिलाई। उसके बाद पांच आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां ने बताया कि ‘सुबह जब बेटी को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर लौटी। इसके बाद मुझ पर उस गांव के कुछ लोगों द्वारा इज्जत का हवाला देकर दबाव बनाया गया कि इस बात को यही दबा दिया जाए, लेकिन मेरी बेटी की स्थिति को देखते हुए मैं ऐसा नहीं कर पाई और आज गांववालों के सहयोग से थाना तक पहुंची हूं”।

See also  बहन के घर जाने निकली लड़की को शादी के लिए बेचा, एक लाख रुपये लेकर आरोपी फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now