- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

महिला अधिकारी नूपुर बोरा के घर विजलेंस छापेमारी में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां और गहने देख उड़ गए होश

महिला अधिकारी नूपुर बोरा के घर विजलेंस छापेमारी में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां और गहने देख उड़ गए होश

डेस्कः असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल ने असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा के घर छापा मारा। इस दौरान टीम ने करीब 90 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने जब्त किए। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।सिर्फ 6 साल की सरकारी नौकरी में इतनी अकूत संपत्ति बनाने वाली नूपुर बोरा के घर मिले कैश और गहनें देख छापेमारी करने गई विजलेंस के टीम के अधिकारियों के होश उड़ गए।

जब बीमार सोनिया गांधी ने निशिकांत दुबे का हाथ पकड़ा और कहा- तुम्हारे जैसे आदमी को…
छह महीने से निगरानी में थीं बोरा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि नूपुर बोरा पर पिछले छह महीनों से नजर रखी जा रही थी। आरोप है कि बोरा ने अपने कार्यकाल में गैर-कानूनी तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसियों के मुताबिक, बोरा जब बारपेटा जिले में सर्कल ऑफिसर थीं, तब उन्होंने कथित तौर पर सरकारी जमीनें अवैध रूप से संदिग्ध घुसपैठियों के नाम पर दर्ज करवाईं थी।

See also  नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, PNB फ्रॉड मामले में ED-CBI ने की थी अपील

हिमाचल प्रदेश में मानसून में मचाई भारी तबाही, बस स्टैंड टूटा, बह गई कई गाड़ियां
सहयोगियों पर भी शिकंजा
विजिलेंस टीम ने बोरा से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में बाघबर राजस्व सर्कल से जुड़े लाट मंडल सूरजित डेका के बहुमंजिला मकान पर भी छापा मारा गया डेका पर भी disproportionate assets (आय से अधिक संपत्ति) जुटाने और बारपेटा में कई जमीनें खरीदने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, डेका ने यह संपत्ति नूपुर बोरा की मिलीभगत से हासिल की थी।

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, प्रसिद्ध तीर्थस्थल सहस्त्रधारा में दुकानें बही, कई लापता देखिये VIDEO
2019 में असम सिविल सेवा के लिए चयनित हुईं थी नूपुर बोरा
2019 में असम सिविल सेवा में चयनित नूपुर बोरा ने बारपेटा और कार्बी आंगलोंग ज़िलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया था। बारपेटा में तैनाती के दौरान उन पर करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। बाद में जब उनका तबादला कामरूप ज़िले के गोरोइमारी में हुआ, तो वहां भी भ्रष्टाचार से जुड़ी नई शिकायतें सामने आईं। इनमें ज़मीन के मामलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी का जिक्र किया गया।

See also  7 साल के बच्चे ने साथी छात्र को मारी गोली, सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल के क्लास वन की घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now