हिमाचल प्रदेश में मानसून में मचाई भारी तबाही, बस स्टैंड टूटा, बह गई कई गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश में मानसून में मचाई भारी तबाही, बस स्टैंड टूटा, बह गई कई गाड़ियां

डेस्कः इस साल मानसून ने देश के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। जाते-जाते मानसून ने हिमाचल में एक बार फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाया है। मंडी में मानसून ने खूब कहर बरपाया है। धरमपुर में बादल फटने से बस स्टैंड पानी में डूब गया। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों से भी भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और सामान्य जनजीवन के बुरी तरह प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं।

 

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, प्रसिद्ध तीर्थस्थल सहस्त्रधारा में दुकानें बही, कई लापता देखिये VIDEO
बीती रात धरमपुर में बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा बस स्टैंड डूबा गया और बसें समेत कई वाहन बह गए। इस घटना में एक व्यक्ति के भी अभी तक लापता होने की खबर है। भारी बारिश से यहां बहने वाली सोन खड्ड के जलस्तर में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ते जलस्तर के चलते बस स्टैंड सहित लोगों के घरों और दुकानों में पानी जा घुसा है। हालात इतने खराब थे कि रात में ही भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

dharampur cloudburst 2

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को राजधानी का हुआ बुरा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आया, जिसके कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 493 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटों में जोगिंदरनगर में 56 मिमी बारिश हुई, जबकि पालमपुर में 48 मिमी, पंडोह में 40 मिमी और कांगड़ा में 34.2 मिमी बारिश हुई। इस बीच, नगरोटा सूरियां में 30 मिमी, मंडी में 27.5 मिमी, सराहन में 18.5 मिमी, मुरारी देवी में 18.2 मिमी, भरेरी में 17.6 मिमी और करसोग में 17 मिमी बारिश हुई।

dharampur cloudburst

बीच समंदर में इस देश की नाव पर अमेरिका का फिर हमला, खुद ट्रंप ने शेयर किया वीडियो; तनाव बढ़ा
मौसम विभाग ने बताया कि कांगड़ा, जोत, सुंदरनगर और पालमपुर में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि रिकांगपिओ और सेओबाग में तेज हवाएं चलीं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-3 का अटारी-लेह खंड, एनएच-305 का औट-सैंज खंड और एनएच-503ए का अमृतसर-भोटा खंड उन 493 सड़कों में शामिल हैं जो वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहीं। केंद्र ने कहा कि 352 बिजली ट्रांसफार्मर और 163 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now