डेस्कः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सहस्त्रधारा में सोमवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिला प्रशासन का बचाव और राहत अभियान जारी है। इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं. जिला प्रशासन ने आस-पास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को राजधानी का हुआ बुरा हाल
सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे हुए इस हादसे में कार्लिगाड़ क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ। मलबे की चपेट में आने से मुख्य बाजार में बने दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से 100 से अधिक लोग फंस गए। हालांकि उन्हें सकुलशल रेस्क्यू कर लिया गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार तेज बहाव के साथ आई मिट्टी और मलबे ने सात से आठ दुकानों को पूरी तरह बहा दिया, जबकि आसपास के कई होटल भी क्षतिग्रस्त हुए। इस हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक बड़े पैमाने पर जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान
लबा गिरने से 2-3 बड़े होटल क्षतिग्रस्त,बह गईं दुकानें, कई लोग लापता #Uttarakhand pic.twitter.com/3sMD5wlHHd
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 16, 2025
बीच समंदर में इस देश की नाव पर अमेरिका का फिर हमला, खुद ट्रंप ने शेयर किया वीडियो; तनाव बढ़ा
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रात में ही मौके पर पहुंच गईं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए जेसीबी समेत भारी मशीनरी लगाई गई है। लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।ग्राम प्रधान राकेश जावड़ी ने बताया कि कार्लिगाड़ में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा नीचे बाजार में आ गया। इससे कई दुकानें और होटल ध्वस्त हो गए। फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में एहतियात बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
#Dehradun | A bridge near Fun Valley and Uttarakhand Dental College on the Dehradun-Haridwar National Highway has been damaged. pic.twitter.com/btOVmHBSfP
— DD News (@DDNewslive) September 16, 2025
जब बीमार सोनिया गांधी ने निशिकांत दुबे का हाथ पकड़ा और कहा- तुम्हारे जैसे आदमी को…
बारिश से कई इलाकों में जल भराव
देहरादून में देररात मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले ऊफान पर आ गए। कुछ इलाकों में घरों, दुकानों में बारिश जलभराव होने से लोग मुसीबत में हैं। कहीं-कहीं सड़कों पर पेड़ गिरने, मलबा आने से आवागमन बाधित हुआ है। उधर, मालदेवता में सौंग नदी ऊफान पर है। कुछ रिसॉर्ट, होटलों में मलबा और पानी घुस गया है।देहरादून में मोहनी रोड, पूरन बस्ती, बलबीर रोड, भगत सिंह कॉलोनी, संजय कॉलोनी आदि क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया है। आईटी पार्क के पास हाल ही बनी सड़क मलबा आने से टूट गई है। अधोईवाला, अपर राजीवनगर में बिजली का ट्रांसफार्मर बह गया। एक पुल के टूटने की भी सूचना है। नगर निगम के कंट्रोल रूप को विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की सूचना मिली है, टीमें राहत बचाव के लिए मौके पर रवाना हो गई हैं।
VIDEO | Uttarakhand: Cloudbursts at several places in Sahastradhara caused rivers and water streams to swell, leading to a sharp rise in water levels.#Uttarakhand #Cloudburst
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fFpDIMYJrt
— Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।"





