डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और 40000 करोड़ की योजनाओं की सौगात सीमांचल को दी। इस समारोह के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आरजेडी पर खूब हमला बोला। उन्होने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की बात कहते हुए मखाना को लेकर पूर्व की सरकारों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के किसानों के पास आय का एक साधन मखाने की खेती भी रहा है। लेकिन पिछली सरकारों ने मखाने की भी उपेक्षा की और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। मोदी ने आगे लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान मखाना किसानों से मुलाकात पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि ये जो आजकल यहां आकर जो चक्कर काटते है, उन्होने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। उन्होने आगे कहा कि हमारी सरकार ने मखाना सेक्टर के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये के योजनाओं को मंजूरी दी है।
मखाना को लेकर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा तंज
"मैं दावे के साथ कहता हूं कि ये जो आजकल यहां का चक्कर काटते है"
"मेरे आने से पहले उन्होने मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा"@narendramodi @BJP4Bihar @samrat4bjp @RahulGandhi @INCBihar @INCIndia @DilipJaiswalBJP @VijayKrSinhaBih… pic.twitter.com/qPfvrm5zox
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 15, 2025
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अगर चुनाव आयोग ने गलत किया है तो पूरी प्रक्रिया होगी रद्द
पूर्णिया में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिले हैं।इन 40 हजार परिवारों के जीवन में आज एक नई शुरुआत हुई है।धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है।मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है! हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। अब हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं।जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है।
नीतीश सरकार के मंत्री पर यूट्यूबर की पिटाई का आरोप, सवाल पूछने पर दी गाली, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस और आरजेेडी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है।और बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है।RJD और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है।लेकिन, अब NDA सरकार स्थिति बदल रही है। अब ये क्षेत्र विकास के focus में है।बिहार के विकास की ये गति, बिहार की ये प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया, इस मिट्टी को धोखा दिया, आज वो ये मानने को तैयार ही नहीं कि बिहार भी नए कीर्तिमान बना सकता है।आज Made In Bihar रेल इंजन एक्सपोर्ट होकर अफ्रीका तक जा रहा है।लेकिन ये सब कांग्रेस और RJD वालों को पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं।अभी आपने देखा होगा कि RJD की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है।इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है।इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया।अब बिहार को विकास करते देखकर, कांग्रेस और राजद ने फिर बिहार को बदनाम करने की ठान ली है।ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते।जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की चिंता रही हो, वो गरीब के घर की चिंता क्यों करें?कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसा भेजती है, तो 85 पैसा बीच में ही लूट जाता है।कांग्रेस-RJD की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं आ पाते थे।लालटेन जलाकर वो पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेता था। कांग्रेस और RJD से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है।आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है।बिहार, बंगाल, असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है।लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस-RJD और उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं, उन्हें बचाने में लगे हैं।और बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं।आज पूर्णिया की इस धरती से मैं इन लोगों को एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं।ये RJD और कांग्रेस वालों की जमात जरा कान खोलकर मेरी बात सुन लो।जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा।घुसपैठ पर ताला लगाना NDA की पक्की जिम्मेदारी है।जो नेता उनके बचाव में खड़े हैं, जो घुसपैठियों को बचाने के लिए मैदान में हैं।मैं उनको चुनौती देता हूं कि आप लोग घुसपैठियों को बचाने में चाहे जितना जोर लगा लें, हम घुसपैठियों को हटाने के संकल्प पर काम करते रहेंगे।




