पटनाः गुरुवार को राजधानी पटना के पॉश इलाके हार्डिंग रोड़ में अज्ञात शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार (9 जुलाई) की सुबह पुलिस को सचिवालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने जांच पड़ताल की और सबूत इकट्ठा किए।
Patna, Bihar: A body was found under suspicious circumstances near JDU MLA Anant Singh’s residence. The deceased had injury marks on the face. Police have reached the spot and launched an investigation into the case pic.twitter.com/KWYhXEEiIi
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
पुलिस ने मामले पर क्या बताया?
क्षेत्र के दरोगा राजेंद्र उरांव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि गेट नंबर-15 के पास पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला। इस बारे में उन्हें सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टता यह माना जा सकता है कि हत्या के कारण शव को यहां फेंका गया है।उन्होंने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हम मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी अनु कुमारी ने आईएएनएस को बताया कि शव मिलने की सूचना गुरुवार सुबह प्राप्त हुई। सभी का सत्यापन किया जा रहा है। साक्ष्य सामने आने के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है।
Patna, Bihar: DSP, Secretariat, Anu Kumari says, "The information was received only a short while ago, and all details are currently being verified. As and when we receive further updates from all sources, including technical inputs and human intelligence, we will be able to… pic.twitter.com/J7NGINDAqq
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
मामले की जांच में जुटी टीम
राजेंद्र उरांव ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था। टीम ने पूरी जांच पड़ताल की है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरी घटना के बारे में पता चल पाएगा।


