जमुईः बटिया में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान खूब हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री के सामने ही चकाई विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुमित सिंह और जेडीयू के पूर्व विधानपार्षद संजय प्रसाद के समर्थकों को बीच मंच पर चढ़ने को लेकर खूब हंगामा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि एनडीए के दोनों नेताओं के बीच नोंकझोंक हुई और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।इस झड़प के दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए तो कई कार्यकर्ताओं को हाथापाई के दौरान चोट भी लगी।
बिहार में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भतीजा के साथ मारपीट
यही नहीं केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और जेडीयू नेता श्याम रजक को बिना भाषण दिये ही वापस लौटना पड़ा।इस दौरान लोजपा(आर) नेता संजय मंडल भी मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज दिखे।उन्होंने नाराजगी जताते हुए अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। वहीं, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद भी केंद्रीय नेताओं के लौटने के तुरंत बाद अपने कार्यकर्ताओं संग वापस हो गए।हंगामे और नेताओं के लौटने के बाद मंत्री सुमित कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। हालांकि, सम्मेलन का माहौल पूरी तरह बिगड़ जाने से कार्यकर्ताओं में मायूसी साफ झलक रही थी।


