जयराम महतो का पैर हुआ फ्रैक्चर, फुटबॉल खेलने के दौरान लगी चोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

जयराम महतो का पैर हुआ फ्रैक्चर, फुटबॉल खेलने के दौरान लगी चोट

रांचीः डुमरी विधायक और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो फुटबॉल खेलने के दौरान चोटिल हो गए है। उनके दाहिने के नीचे में फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनके दाहिने पैर में प्लास्टर कराया गया।

G0polInaIAAN16p

कोयला मजदूर के आश्रितों को मिलेगा एक करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में किया एलान
इससे पहले भी जयराम महतो फुटबॉल खेलने के दौरान चोटिल होते रहे है लेकिन विधायक बनने के बाद पहली बार उनके पैर को इतना नुकसान पहुंचा है कि प्लास्टर की नौबत आ गई। कुछ दिन पहले जयराम महतो बीमार हुए थे इसकी जानकारी उन्होने 6 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी थी, इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सात दिनों तक आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन स्वस्थ्य होने के बाद वो एक बार फिर क्षेत्र में निकले। जनता दरबार लगाया, लोगों की समस्याओं का हाल किया और उससे फुर्सत मिली तो फुटबॉल खेलने चले गए, इसी दौरान वो चोटिल हो गए और प्लास्टर कराना पड़ा।

See also  Heat Waves : लू की वजह से स्कूलों के खोलने और बंद करने के समय में परिवर्तन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now