रांची में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, सरला बिरला स्कूल की बस ने 12 साल की बच्ची को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

रांची में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, सरला बिरला स्कूल की बस ने 12 साल की बच्ची को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

रांचीः शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खेल गांव चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने 12 साल की बच्ची को कुचल दिया जिसके बाद मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। उग्र लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे सरला बिरला स्कूल की बस जो गलत दिशा में तेज रफ्तार के साथ आ रही थी उसने 12 साल की एक बच्ची को कुचल दिया और उसके बाद वहां से बस का ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। कोकर इलाके की रहने वाली बच्ची सुबह-सुबह मंदिर जा रही थी उसी दौरान खेल गांव चौक पर दर्दनाक हादसा हुआ।स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल की बस (संख्या JH 01 2303) तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान खेलगांव के पास बस ने स्कूटी पर सवार एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

See also  रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जमशेदपुर में 13 थानों के प्रभारियों को बदला गया, सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, गोलमुरी के SHO का ट्रांसफर
इस हादसे के बाद नाराज लोगों ने घंटों खेल गांव चौक को जाम कर दिया। इस दौरान अन्य स्कूल की बसों और अन्य गाड़ियों को भी प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया जिस वजह से सड़क घंटों पूरी तरह जाम रहा। घटना स्थल पर ही मृत बच्ची के परिजन शव के साथ प्रदर्शन कर रहे है। मृत बच्ची के परिजनों का हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

लंबोदर महतो के संपत्ति की जांच के लिए PIL दाखिल, AJSU के पूर्व विधायक और उनके दामाद के खिलाफ जनहित याचिका दायर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह बहुत ज्यादा सड़क हादसे होते है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई उपाय नहीं किया जाता है, ये चौक सड़क हादसों के लिए बदनाम रहा है। स्कूल की बसें एवं अन्य गाड़ियां तेज रफ्तार के साथ यहां से गुजरती है, इसलिए यहां सड़क हादसे की संभावना हमेशा बनी रहती है।

See also  शर्मनाकः संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था Teacher! छात्रा के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now