जमशेदपुर में 13 थानों के प्रभारियों को बदला गया, सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, गोलमुरी के SHO का ट्रांसफर

Jamshedpur SSP Piyush Kumar Pandey

जमशेदपुरः जिले के एसएसपी पीयूष कुमार पांडे ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस महकमें में बदलाव किया है। कानून व्यवस्था को बेहतर करने और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण के लिए 13 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसमें सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, गोलमुरी थाना के प्रभारी भी शामिल है। बता दें कि सोनारी में आभूषण दुकान में 10 लाख की लूट और बिष्टुपुर में कारोबारी साकेत कुमार आगीवाल से 30 लाख रुपये की लूट हुई थी। दोनों मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

झारखंड में बड़े पैमाने पर BEEO का तबादला, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी की अधिसूचना
एसएसपी ने इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर, इंस्पेक्टर मधुसूदन डे को सोनारी, संजय सुमन को गोलमुरी और प्रवेश चंद सिन्हा को कदमा थाना प्रभारी बनाया है। आलोक दुबे इससे पहले कदमा थाना प्रभारी थे।साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर हरिऔध करमाली को मानगो और मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर संजय जनक पूर्ति को जुगसलाई यातायात थाना का प्रभारी बनाया है।पुलिस लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को बरसोल, पवन कुमार को धालभूमगढ़, बिष्टुपुर थाना के सब इंस्पेक्टर कुमार सुमित यादव को गुड़ाबांधा, एमजीएम थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन तिग्गा को डुमरिया और कदमा थाना के सब इंस्पेक्टर अंकू कुमार को गालूडीह थाना का नया थाना प्रभारी प्रतिनियुक्त किया है।

झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, गर्जन के साथ होगी बारिश, 15 सितंबर को 9 जिलों में येलो अलर्ट
सब इंस्पेक्टर रूपा पाल को साकची महिला थाना प्रभारी बनाया गया
जुगसलाई थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रूपा पाल को साकची महिला थाना प्रभारी और साकची महिला थाना प्रभारी मंजुश्री कुंकल को घाटशिला महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।तीन दिन पहले ओलीडीह और गोविंदपुर थाना प्रभारी का तबादला किया गया था। बिष्टुपुर थाना प्रभारी रहे उमेश ठाकुर को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर, सोनारी थाना प्रभारी रहे सरयू आनंद, गोलमुरी थाना प्रभारी रहे राजन कुमार, मानगो यातायात थाना प्रभारी रहे बंधन भगत को बिष्टुपुर साइबर थाना में भेजा गया है।

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार
गालूडीह थाना प्रभारी रहे कुमार इंद्रेश को बिष्टुपुर थाना में सब इंस्पेक्टर, बरसोल थाना प्रभारी रहे चंदन कुमार को मानगो थाना, डुमरिया प्रभारी रहे सुगना मुंडा को एमजीएम थाना में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित किया गया है।गुड़ाबांधा प्रभारी रहे राजीव कुमार को पुलिस लाइन में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी रहे उमेश ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी रहे सरयू आनंद ढाई साल से अधिक समय तक थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे। सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now