कुलमान घीसिंग का नाम नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए बढ़ाया गया, सुशीला कार्की के विरोध के बाद लिया गया फैसला, Gen-Z के दो गुट आपस-में भिड़े

कुलमान घीसिंग का नाम नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए बढ़ाया गया, सुशीला कार्की के विरोध के बाद लिया गया फैसला

डेस्कः नेपाल में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद हो रही है। सेना और जेन-जी के प्रतिनिधियों के बीच अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर चर्चा हुई। जेन-जी की ओर से इसमें सात प्रतिनिधि आर्मी हेडक्वार्टर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम पर हो रहे विरोध को देखते हुए जेन-जी की ओर से कुलमान घीसिंग का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ाया गया है।

नेपाल में 18 जेल ब्रेक कर 13572 कैदी हुए फरार, सुशीला कार्की अब संभालेंगी कमान, बालेन शाह ने दिया फुल सपोर्ट

इस बीच जेन-जी के युवाओं में आपस में ही फूट हो गई है। युवाओं में आर्मी हेडक्वार्टर में हो रही बैठक का विरोध करते हुए कहा कि इन मीटिंग में गलत लोगों को बुलाया गया है। युवाओं ने राष्ट्रपति भवन में बैठक बुलाने की मांग की है। इस दौरान जेन-जी के दो गुटों में झड़प हो गई। अब नेपाल में इंजीनियर कुलमन घीसिंग अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने की रेस में सबसे आगे आ गए हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे Gen Z की तरफ से पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम आगे किया गया था लेकिन फिर उनके नाम पर अंदरूनी विरोध होने लगा जिसकी बाद अब कुलमन घीसिंग के नाम को आगे किया गया है।इसको लेकर Gen Z गुट के नाम से एक प्रेस रिलीज सामने आया है जिसमें लिखा है कि “संविधान के अनुसार पूर्व चीफ जस्टिस और जज इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होते। साथ ही, 70 वर्ष की आयु पार कर चुके होने के कारण वे Gen Z का प्रतिनिधित्व भी नहीं कर सकतीं।इसी कारण उनका नाम अस्वीकृत किया गया है।”

See also  लोहरदगा में भीषण गर्मी के बीच प्यास से बेहाल हिरण कुएं में गिरी, डूबने से हुई मौत

ietnscq4 nepal 625x300 11 September 25

दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
इसमें लिखा गया है, “बालेन्द्र शाह ने रुचि नहीं दिखाई, हर्क साम्पाङ के सभी का नेतृत्व करने की संभावना कम है और सुशीला कार्की अयोग्य होने के साथ 70 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हैं। इसलिए नेपाल को लोडशेडिंग से मुक्त कराने वाले, देशभक्त और सभी के प्रिय इंजीनियर कुलमान घिसिंग को अंतरिम सरकार के नेतृत्व में भेजने का निर्णय लिया गया है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now