- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

RJD के पूर्व विधायक का तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवादित बयान, राजश्री की ‘जर्सी गाय’ से तुलना

RJD के पूर्व विधायक का तेजस्वी यादव की पत्नी पर विवादित बयान, राजश्री की 'जर्सी गाय' से तुलना

डेस्कः नाबालिग से बलात्कार के केस में बरी हुए नवादा से आरजेडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने विवादित बयान देते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि ‘वोट लेने के लिए तेजस्वी यादव जाति की बात करते हैं। लेकिन शादी तो किसी और जाति में की।”अगर किसी यादव की बेटी से तेजस्वी ने शादी की होती तो यादव समाज की किसी लड़की का भला होता। क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की, कोई जर्सी गाय लाए हैं। राजबल्लभ के इस बयान के बाद से आरजेडी भी तमतमाई हुई है।

राजीव प्रताप रूडी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को बताया अहंकारी, कहा- मैं उनकी ‘सरकार’ का हिस्सा नहीं
राजद नेता कौशल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए राजबल्लभ के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि वो आस्तीन के सांप हैं। जो लालू यादव की छाया में बढ़ें, अब उन्हीं की बहू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। राजबल्लभ के बयान के विरोध में नवादा में राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। राजद जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें हाल ही में आरजेडी में शामिल हुए कौशल यादव नवादा के हिसुआ से 2005 और 2010 में जेडीयू के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। कौशल यादव की भी छवि बाहुबली की रही है। उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव भी हिसुआ से विधायक रह चुकी हैं। यादव समाज में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

See also  लुईस मरांडी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जामा से बनाया उम्मीदवार, हेमंत सोरेन ने सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, केरल सोशल मीडिया चीफ का इस्तीफा
दरअसल जेल से निकलने के बाद से राजबल्लभ यादव ने राजद से दूरी बना ली है। साल 2020 में आरजेडी के टिकट पर नवादा से विधायक चुनी गईं राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी 22 अगस्त को गयाजी में मोदी की रैली में मंच पर नजर आई थीं। जिसके बाद से उनके बीजेपी और जेडीयू के साथ जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक आवेदन, विधायकों ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी
वहीं राजबल्लभ कभी लालू यादव के खास हुआ करते थे, वो नवादा से तीन बार विधायक भी रहे हैं। साल 2015 में नाबालिग से रेप के आरोप में राजबल्लभ को उम्रकैद की सजा हुई थी। इसी साल 14 अगस्त को हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में राजबल्लभ और 5 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर दी बधाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now