- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जयराम महतो की अचानक तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने 5 दिन आराम की सलाह दी

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हाल के दिनों में लगातार भागदौड़ और कार्यक्रमों में व्यस्त रहने की वजह से सोमवार शाम उनकी तबीयत खराब हो गई।चिकित्सकों ने उन्हें पांच दिन का पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।जयराम महतो ने कहा कि वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और ये सब आपके प्यार और आशीर्वाद की वजह से संभव हो पाया है। अगले 4–5 दिनों तक वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे, और सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

 

image 32

जयराम महतो ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, “भागदौड़ और कार्यक्रम की व्यस्तता के वजह से कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूँ , डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है , आपके प्यार और आशीर्वाद से अभी ठीक हूँ , चार -पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा , सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे” ।

See also  रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कहा है कि तबीयत बिगड़ने के वजह से सारे कार्यक्रम अगले कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगे ।साथ ही सभी लोगों का आभार जताया है । इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि , विधायक जयराम महतो के हाथ में स्लाइन लगा हुआ है और वो बिस्तर पर आराम करते हुए नजर आ रहे है । जयराम महतो जब से विधायक बने है तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी आराम नहीं किया , हमेशा जनता के बीच और उनके समस्याओं के समाधान में लगे रहते है और हर कामों को वो पूराएक्टिव तरीके से करते है । फिलहाल स्वस्थ ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टर के सलाह पर वो अभी आराम कर रहें है

image 34image 33

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now