सांसद को जेल के अंदर किन्नरों ने पीटा, उमर अब्दुल्ला को चुनाव में हराने वाले इंजीनियर राशिद के साथ तिहाड़ जेल में कांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

सांसद को जेल के अंदर किन्नरों ने पीटा, उमर अब्दुल्ला को चुनाव में हराने वाले इंजीनियर राशिद के साथ तिहाड़ जेल में कांड

डेस्कः लोकसभा चुनाव में जम्म-कश्मीर के वर्तमान मुख्यमंत्री और तत्कालीन उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट पर चुनाव हराने वाले सांसद इंजीनियर राशिद के साथ तिहाड़ जेल के अंदर कांड हो गया है। इंजीनियर रशीद का दावा है कि जेल में किन्नरों के एक गुट ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सांसद को मामूली चोटें आईं। बारामूला के सांसद इंजीनियर रशीद 2019 से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।

एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा ने क्लासमेट को 90 सेकेंड में मारे 29 थप्पड़, कार के अंदर हुए इस थप्पड़कांड का VIDEO वायरल 
इंजीनियर रशीद की पार्टी आवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) ने सांसद पर हमले को लेकर चिंता और आक्रोश जाहिर किया है। पार्टी का कहना है कि इंजीनियर रशीद ने अपने वकील जावेद हूब्बी से मुलाकात के दौरान उन पर हुए हमले की बात कही है। वकील के मुताबिक रशीद ने बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कश्मीरी कैदियों को प्रताड़ित करने के लिए नए तरीके अपनाए हैं। जानबूझकर किन्नरों को उनके साथ बंद कर दिया गया है। उन्हें हमले के लिए उकसाया जाता है।

See also  महिला आरक्षण पर लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, 'विरोध करने वालों को उठानी पड़ेगी कीमत'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now