अजित पवार और महिला IPS अधिकारी की बातचीत से मचा हड़कंप, कहा-अपना नंबर दो, मैं वीडियो कॉल करूंगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2025

अजित पवार और महिला IPS अधिकारी की बातचीत से मचा हड़कंप, कहा-अपना नंबर दो, मैं वीडियो कॉल करूंगा

डेस्कः महाराष्ट्र में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी बॉस अजित पवार एक महिला आईपीएस अधिकारी से उसका नंबर मांगते हैं और वीडियो कॉल करने की बात कहते हैं। वह सोलापुर जिले में अवैध मुर्रम मिट्टी खनन पर कार्रवाई रोकने के लिए IPS अधिकारी को फोन कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे पटना के मिलर स्कूल में शक्ति प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा पर कहा-‘राहुल गांधी को फायदा हुआ’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इस आरोप से इनकार किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील टटकरे ने कहा, “अजित दादा कभी भी गैरकानूनी काम का समर्थन नहीं करते। उन्होंने शायद पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए अधिकारी से थोड़ी देर के लिए कार्रवाई रोकने को कहा हो। उनका मकसद कार्रवाई पूरी तरह रोकने का नहीं था।”

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध
दो दिन पहले सोलापुर जिले की मदा तहसील के कुरडू गांव में यह घटना हुई। यहां अवैध मुर्रम खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन मिलाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अजित पवार को करमाला की डीएसपी अंजना कृष्णा (IPS) से पहले फोन पर और बाद में वीडियो कॉल पर बात करते देखा गया। बातचीत के दौरान पवार ने कथित तौर पर अधिकारी से कहा कि कार्रवाई रोक दी जाए।

See also  Sunetra Pawar बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री,आंसुओं के बीच हुआ राजतिलक

मणिपुर में PM मोदी के दौरे से पहले NH-2 खोलने पर सहमति, CRPF-BSF कैंपों में जमा होंगे हथियार
क्या है मामला?
वायरल हुए वीडियो में अजित पवार कथित तौर पर एक एनसीपी कार्यकर्ता के फोन से करमाला की पुलिस उपाधीक्षक अंजना कृष्णा से बात कर रहे हैं। इस दौरान आईपीएस अधिकारी उनकी आवाज नहीं पहचान पाती हैं। इसके बाद पवार पुलिस अधिकारी को वीडियो कॉल करते हैं और कथित तौर पर उनसे मुरुम के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए सख्ती से कहते हैं, जिसका व्यापक रूप से सड़क निर्माण में उपयोग किया जाता है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, धोखाधड़ी और हत्या की घमकी को लेकर FIR दर्ज
अपना नंबर दो, वीडियो कॉल करूंगा: पवार
वीडियो क्लिप के अनुसार, कृष्णा यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उपमुख्यमंत्री उनसे बात कर रहे हैं। पवार फिर पूछते हैं कि क्या वह उनका चेहरा पहचानती हैं। वीडियो में कृष्णा कॉल का जवाब देती दिख रही हैं। उन्होंने पूछने की कोशिश की कि वह किससे बात कर रही हैं। जिस पर कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने कहा, “मैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार बोल रहा हूं। क्या आप मुझे नहीं पहचानती? अपना नंबर दीजिए, मैं आपको वीडियो कॉल करता हूं। आप मेरी आवाज नहीं पहचानती?”

See also  देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, गुरूवार को करेंगे शपथग्रहण

 

शर्मनाक! बिहार बंद के दौरान गर्भवती को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका, महिला शिक्षिका के साथ सड़क पर की बदसलूकी
कौन हैं अंजना कृष्णा?
अंजना कृष्णा, 2022-23 यूपीएससी सिविल सेवा बैच की अधिकारी हैं और वर्तमान में सोलापुर के करमाला में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं। वह केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं, जहां उनके पिता बीजू कपड़ों का एक छोटा सा व्यवसाय चलाते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल, पूजाप्पुरा से पूरी की और एचएचएमएसपीबी एनएसएस कॉलेज फॉर विमेन, नीरामंकरा से बीएससी गणित में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। यूपीएससी सीएसई में उन्हें AIR-355 रैंक मिली थी। वह अपनी ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और कुशाग्र प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now