पटनाः बिहार में एनडीए की सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को मिलर स्कूल ग्राउंड में रैली करेंगे और उसके माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बिहार में चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने इस रैली के माध्यम से कुछ बड़ा बयान दे सकते है ऐसा माना जा रहा है। मिलर ग्राउंड में होने वाली इस सभा में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समर्थकों के उमड़ने की बात कही जा रही है। परिसीमन के मुद्दे पर कुशवाहा पूर्व में विभिन्न जिलों में ऐसी रैलियां कर चुके हैं।
बिहार में सप्ताह में एक दिन पों-पों से मिला छुटकारा, हर रविवार हार्न-फ्री डे घोषित
वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था। क्योंकि लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी को फायदा होगा।
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को द इंडियन एक्स्प्रेस से इंटरव्यू में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, यह सच है कि इसके लिए बिहार के लोगों को अधिक समय मिलना चाहिए था। उन्होंने दो महीने पहले एसआईआर की शुरुआत में भी यह बात कही थी।आरएलएम चीफ ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे राहुल गांधी को लंबे समय बाद बिहार में पहचान मिली है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, धोखाधड़ी और हत्या की घमकी को लेकर FIR दर्ज
नीतीश ही सीएम रहेंगे, निशांत को राजनीति में आना चाहिए- कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। साथ ही नीतीश ही सीएम रहेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद तय करने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि वे सामान्य प्रोटोकॉल के बारे में बात कर रहे थे। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।




