पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा

पटनाः राजधानी पटना में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पटना के पांच युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक पटना के कुर्जी, गोपालपुर और पटेल नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बिहार बंद, इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी
हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार (नंबर BR 01HK 2717) ने सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह ट्रक में समा गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।हादसे के बाद कटर से काटकर 5 युवा कारोबारियों के शव को कार से बाहर निकाला गया।

पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल
पुलिस के अनुसार पटना की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now