रांची सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2025

आज से 20 जुलाई तक रांची सहित 10 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

रांचीः उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से अपर-एयर सर्कुलेशन बना हुआ है जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इस बदलाव की वजह से झारखंड के 11 से अधिक जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। रांची में गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है।

दिल्ली में जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकार्ड, बाढ़ से बचने के लिए लगाने गए टेंट्स में घुसा यमुना का पानी
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, गुमला, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, खूंटीऔर सरायकेला में कहीं भरी तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच सितंबर तक ऐसे ही हालत रहेंगे। सभी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और वज्रपात से बचने की सलाह दी है। कहा है कि बारिश के दौरान भींगने से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जाएं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।

See also  झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट

पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल
इससे पहले बुधवार को भी रांची सहित राज्य के अधिकतम हिस्सों में रूक-रूक कर दिनभर बारिश होती रही। रांची में 5.8 एममए बारिश दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 8.4, चाईबासा में 4.1, लातेहार में 12.5 एममए बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में 65.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में तापमान में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now